आज की ताजा खबर, 13 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में होगा शिफ्ट, बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत
कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं। बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग द्वारा जारी केंद्र-आधारित अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पार्टी 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ हो गई है।
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अनाउंस किया कि वह अप्रैल में चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलेंगे, और उम्मीद है कि शी इस साल के आखिर में यूनाइटेड स्टेट्स आएंगे।
रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं अप्रैल में प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलूंगा। वह इस साल के आखिर में यहां आ रहे हैं, और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। चीन के साथ हमारे रिश्ते अभी बहुत अच्छे हैं।”
बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग द्वारा जारी केंद्र-आधारित अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पार्टी 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ हो गई है।
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अनाउंस किया कि वह अप्रैल में चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलेंगे, और उम्मीद है कि शी इस साल के आखिर में यूनाइटेड स्टेट्स आएंगे।
रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं अप्रैल में प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलूंगा। वह इस साल के आखिर में यहां आ रहे हैं, और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। चीन के साथ हमारे रिश्ते अभी बहुत अच्छे हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं।
यात्री वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में 13 प्रतिशत बढ़ी : सियाम
घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 इकाई हो गई। उद्योग जगत के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी।जनवरी 2025 में यह 3,99,386 इकाई रही थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 इकाई हो गई जबकि पिछले साल जनवरी में यह 15,26,218 इकाई थी। बयान के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 75,725 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 58,167 इकाई रही थी।
दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मेरठ गिरोह के तीन सदस्य घायल
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मेरठ स्थित एक गिरोह के तीन कथित सदस्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को विशेष सूचना मिली थी कि असद गिरोह के कुछ सदस्य उस्मानपुर आने वाले हैं।अधिकारी ने कहा, "जब तीनों संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने भागने के प्रयास के तहत पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।" पुलिस ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि तीनों कई आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं और आगे की जांच की जा रही है।
तेलंगाना निकाय चुनाव: मतों की गणना शुरू
तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हुई।मतगणना राज्य भर के 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम इन सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का पता चलेगा।
मतों की गिनती में समय लगने की संभावना है क्योंकि मतदान के दौरान मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू की गई।
मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा है कि मतगणना के लिए व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों पर लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों और उनके आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। मतगणना कक्ष के भीतर केवल मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, उम्मीदवार और उनके चुनाव एवं मतगणना एजेंट ही मौजूद रहेंगे।
Seva Tirth: ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगा प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।Trump: ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच होगी मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अनाउंस किया कि वह अप्रैल में चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलेंगे, और उम्मीद है कि शी इस साल के आखिर में यूनाइटेड स्टेट्स आएंगे। रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं अप्रैल में प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलूंगा। वह इस साल के आखिर में यहां आ रहे हैं, और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। चीन के साथ हमारे रिश्ते अभी बहुत अच्छे हैं।”Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत
बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग द्वारा जारी केंद्र-आधारित अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पार्टी 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ हो गई है।अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच नंदीग्राम सीट पर मतगणना शुरू, आज आएंगे 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, राष्ट्रपति से मिलने जा सकते हैं विपक्ष के ये 10 नेता, जवाब का इंतजार
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग, रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ानें रद्द
© 2026 Times Horizon Private Limited
