12 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: एयर इंंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट आई सामने; निमिषा प्रिया मामले में वेणुगोपाल ने PM से की हस्तक्षेप की मांग
'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत उत्तराखंड में पकड़े गए 127 ढोंगी बाबा
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू किए गए 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में अब तक 127 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया या गिरफ्तार किया है, जो साधु या बाबाओं के भेष में लोगों को ठग रहे थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यहां बताया कि 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस द्वारा कई टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।पंजाब में एक-दूसरे से मिले हुए हैं कांग्रेस और भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिलीभगत से काम कर रही हैं। चीमा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने चीमा और उनके एक अन्य मंत्री के खिलाफ कथित मानहानि और जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।यात्री के ‘दुर्घटनावश' पटरियों पर गिरने से कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित
शहर के सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को एक व्यक्ति के दुर्घटनावश पटरी पर गिर जाने से कोलकाता मेट्रो की सेवाएं एक घंटे तक बाधित रहीं। घटना के चलते पूर्वाह्न 11.50 बजे से अपराह्न 12.50 बजे तक ‘ब्लू लाइन’ पर कवि सुभाष (न्यू गरिया)-मैदान और दक्षिणेश्वर-गिरीश पार्क के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही। मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे व्यक्ति के दुर्घटनावश पटरियों पर गिरने के बाद बचाव कार्य और जल्द से जल्द पूर्ण सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हमें तीसरी लाइन के ‘पॉवर कनेक्शन’ को बंद करना पड़ा।’’निमिषा प्रिया मामले में वेणुगोपाल ने PM से की हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली 38 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन की एक अदालत ने 2017 में उनके यमनी कारोबारी साझेदार की हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। उन्हें 2020 में मौत की सजा सुनाई गई और 2023 में उनकी अंतिम अपील खारिज कर दी गई। वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा, ‘‘यमन में, केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी है। मामले में तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं।’’बिहार में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है : अलका लांबा
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आम जनता का जीना दूभर हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे सीएम का स्वास्थ्य खराब चल रहा है, वैसे ही राज्य की कानून-व्यवस्था भी बिगड़ रही है। उन्होंने पटना में एक और व्यापारी की हत्या का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि प्रदेश में अपराधियों के बीच कानून व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी डर नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा-जेडीयू की 'डबल इंजन' सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में डबल मर्डर और बिहार में लगातार हत्याओं से आम लोग, व्यापारी, नेता और बेटियां असुरक्षित हैं।बिहार में कारोबारियों की हत्या चिंता का विषय: सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर फिक्र जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनके अनुसार दिनदहाड़े कारोबारियों की हत्या 'बेलगाम होते अपराध' का संकेत देती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है, खासकर राजधानी पटना में दिनदहाड़े कारोबारियों की हत्या हो रही है। उन्होंने गोपाल खेमका और रमाकांत यादव की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा, "शूटर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही।" श्रीनेत ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर भी फिक्र जाहिर की। बोलीं, "राज्य में 2.12 लाख से अधिक महिलाएं अपराध का शिकार हुई हैं, जिनमें 98 फीसद मामले लंबित हैं। इसके अलावा, 62,000 से अधिक बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। बिहार में न महिलाएं सुरक्षित हैं, न बच्चे, न कारोबारी। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में बिहार देश में दूसरे स्थान पर है।'भविष्य में नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव', केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का बड़ा ऐलान
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता जुएल उरांव ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में जुएल उरांव ने घोषणा की कि वो अब भविष्य में कोई प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा, "मैंने तय किया है कि अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब मैं पार्टी के लिए काम करूंगा और युवाओं को आगे लाने में मदद करूंगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वो पार्टी के निर्देशों के अनुसार ही आगे कोई भी भूमिका निभाएंगे। जिम्मेदारी जो पार्टी उन्हें सौंपेगी, वो उसे स्वीकार करेंगे। मीडिया से बातचीत में जुएल उरांव ने अपनी घोषणा को दोहराया। उन्होंने कहा, "मैं 8 बार लोकसभा और दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुका हूं। इसलिए चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। ये मेरा फैसला है, लेकिन अगर पार्टी कोई निर्णय करती है तो ये अलग बात होगी।ट्रंप प्रशासन को झटका, कोर्ट ने आव्रजन संबंधी गिरफ्तारियां रोकने का दिया आदेश
कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को लॉस एंजिलिस सहित कैलिफोर्निया के सात काउंटी में अंधाधुंध आव्रजन कार्रवाई और गिरफ्तारियों पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबरमणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके-वीसी-रेड आर्मी) के एक कैडर को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के महाराबी से गिरफ्तार किया गया, जबकि ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशन पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (एसओआरईपीए) के दो सदस्यों को काकचिंग के उमाथेल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम के विभिन्न हिस्सों से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन सदस्यों और शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के फुमलोउ ममांग लेइकाई और इंफाल पूर्वी जिले के केइबी खुल्लेन गांव से प्रतिबंधित केसीपी (ताइबांगनबा) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।बिहार के पटना में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या
बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम हुई और मृतक की पहचान विक्रम झा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुकानदार को नज़दीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के काफी करीब है। जानकारी के अनुसार, चुनाव की पात्रता प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबरअहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई आखिरी बातचीत का AAIB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन के ईंधन स्विच रन से कटऑफ पर चले गए। 15 पन्नों की यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा शनिवार तड़के प्रकाशित की गई, जो इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि तुमने विमान का ईंधन स्विच क्यों काट दिया? दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया। यहां पढ़ें पूरी खबरछठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज
कक्षा के अंदर 12 साल की एक छात्रा से कई बार छेड़छाड़ करने के आरोपी एक शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।समता नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति छठी कक्षा की इस छात्रा को कक्षा के दौरान अनुचित तरीके से छूता था और यह घटना तब प्रकाश में आई जब बच्ची ने अपने परिवार के लोगों को अपनी आपबीती बतायी। अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को इस शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, वह बच्ची का हाथ पकड़ने और सजा देने के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था।’’
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में बारिश
श्रद्धालुओं का 10वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से रवाना
बिहार चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की अहम बैठक आज
बिहार चुनाव-2025 को लेकर आज महागठबंधन अहम बैठक करने वाली है।एयर इंंडिया विमान दुर्घटना पर आई AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट
एयर इंडिया के जिस Boeing 787-8 विमान की दुर्घटना में हुई थी, उसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि टेकऑफ (उड़ान भरने) के कुछ ही सेकेंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए। एक पायलट ने जब दूसरे से पूछा कि तुमने क्यों बंद किया? तो उसने जवाब दिया कि मैंने नहीं किया।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने पर दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, पूछा- पूरी तरह रोक कैसे लगा सकते हैं?
DUSU Election 2026: दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए कल मतदान, अध्यक्ष पद के लिए इन चेहरों के बीच मुकाबला
'ब्लू-वॉटर नेवी' के सामने कहां ठहरती है पाकिस्तानी नौसेना? जानिए एयरक्राफ्ट कैरियर, सबमरीन और मिसाइल पावर की पूरी रिपोर्ट
'आशीर्वाद का दीया' वीडियो पर भावुक हुए PM मोदी, कहा- 'जनता का स्नेह भारत सेवा के संकल्प को देता है नई ताकत'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: दारा सिंह के वकील को SC ने दिया 2 हफ्ते का समय, रिहाई की मांग पर ओडिशा सरकार का क्या है स्टैंड?
© 2026 Times Horizon Private Limited
