LIVEताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी समाचार, 12 फरवरी 2024: सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, नीतीश कुमार ने विश्वासमत किया हासिल, NDA के पक्ष में पड़े 129 वोट

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी समाचार, 12 फरवरी 2024: सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, नीतीश कुमार ने विश्वासमत किया हासिल, NDA के पक्ष में पड़े 129 वोट
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : बिहार में नीतीश सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग के दौरान एनडीए सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े जबकि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के दल सदन से वॉकआउट कर गए वहीं बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को सोमवार को विश्वास प्राप्त करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आसन छोड़ दिया उधर कृषि कानूनों को निरस्त करवाने में कामयाब रहे किसानों ने एक बार फिर अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया है। किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं की किलेबंदी कर दी गई है। किसान संगठनों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है वहीं टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, बताते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में चार दोषियों को यह कहते हुए जमानत दे दी कि वे लगभग 14 सालों से सलाखों के पीछे हैं गौर हो कि दिल्ली में 2008 में हुए सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में काफी लंबे समय तक सुनवाई चली उधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण भाजपा के संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक, वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह कांग्रेस से काफी समय से नाराज बताए जा रहे थे, आगे पढ़ें बड़ी और अहम खबरें
Delhi Chalo: कितनी अहम है किसान आंदोलन की टाइमिंग? वही पुराना पैटर्न..
2020-21 में हुआ किसान आंदोलन याद है? किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर डेरा डाल दिया था। यहां किसान ऐसा जमे कि उन्हें हिलाने में सरकार खुद हिल गई। कृषि कानून बिल के खिलाफ यह आंदोलन इतना मुखर था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आना पड़ा और कृषि कानून बिल को रद्द कर दिया गया,
पढ़ें पूरी खबर जीतन मांझी ने तेजस्वी यादव के 'खेला' वाले दावे का उड़ाया मजाक
जीतन राम मांझी की पार्टी हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार ने बिहार में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है वहीं जीतन राम मांझी ने पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में दिए गए भाषण को लेकर जमकर पलटवार किया वहीं खेला (Khela) के लेकर राजद नेता को नसीहत भी दी,
Bihar Floor TestBihar Floor Test:'JDU विधायकों को तोड़ने के लिए दिया 10-10 करोड़ का ऑफर'
नीतीश सरकार (Nitish Kumar) फ्लोर टेस्ट (Floor Test) में पास हो गई है वहीं अब जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने पुलिस में आरजेडी नेताओं पर केस दर्ज कराया है आरोप है कि जेडीयू विधायकों (JDU MLA) को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर किए गए, गौर हो कि नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है,
पढ़ें पूरी खबर सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अटकलें हैं कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं, उनकी जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं,
पढ़ें पूरी खबर महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण के इस्तीफे से दोहरी मुसीबत में कांग्रेस
महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। अभी तक को जो समीकरण है उसके हिसाब से कांग्रेस एक सीट और बाकी के 5 में से 3 बीजेपी, 1 शिंदे गुट और 1 अजीत पवार गुट ले जाएगा,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस के पास न नेता ठहर रहे और न सहयोगी दल
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है, कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। क्या महाराष्ट्र, क्या मध्यप्रदेश, क्या कर्नाटक, सभी राज्यों से कांग्रेस के कई बड़े नेता या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या छोड़ने की अटकलें लग रही है,
पढ़ें पूरी खबरएनडीए में शामिल होंगे RLD प्रमुख जयंत चौधरी
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे। सोमवार को उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। जयंत चौधरी ने कहा, हमने सभी विधायकों से बातचीत करके यह फैसला लिया है। सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे फैसले के साथ हैं,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिली
दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिली, राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को तीन दिन के लिए 13 से 15 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी, मनीष सिसोदिया ने 12 से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत की मांग किया था, सिसोदिया ने यूपी के लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।
तेजस्वी नहीं कर पाए 'खेला', नीतीश कुमार ने विश्वासमत किया हासिल
बिहार में नीतीश सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग के दौरान एनडीए सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े जबकि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के दल सदन से वॉकआउट कर गए,
पढ़ें पूरी खबर Bihar Floor Test:: मैंने आपको दशरथ माना, आपका वनवास कबूल...
बिहार विधानसभा में आज वही हुआ जो पहले से तय था। विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया,
पढ़ें पूरी खबरटीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में 4 दोषियों को मिली जमानत
टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, बताते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में चार दोषियों को यह कहते हुए जमानत दे दी कि वे लगभग 14 सालों से सलाखों के पीछे हैं,
पढ़ें पूरी खबरअशोक चव्हाण पर कांग्रेस ने कहा: जांच एजेंसियों का दबाव है
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को कहा कि जो लोग ऐसे कदम उठा रहे हैं उन पर जांच एजेंसियों का दबाव है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि आज के समय में विपक्ष की राजनीति मुस्तैदी से करना बहुत मुश्किल है और यह वही कर सकता है जिसके अंदर राहुल गांधी की तरह सरकार के खिलाफ और सच के लिए लड़ने का माद्दा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, आज विपक्ष की राजनीति करना बहुत मुश्किल है, आज सरकार की आंख में आंख में डालकर यह बोलना बहुत मुश्किल है कि आपका सारा फर्जीवाड़ा (आंकड़ों का) गलत है, आपका श्वेत पत्र गलत है। किसी के ऊपर जांच एजेंसी का दबाव है, किसी पर प्रलोभन होता है और किसी के ऊपर अन्य तरह का दबाव बनाया जाता है।
सेना प्रमुख जनरल पांडे अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य भागीदारी को और बढ़ाने के तरीके तलाशना है। सेना ने 13 से 16 फरवरी तक जनरल पांडे की यात्रा को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को रेखांकित करती है। सेनाध्यक्ष अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय चर्चा और बातचीत में शामिल होंगे। सेना ने कहा, यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच गहरे सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करती है जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को और मजबूत करना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत संबंध को बढ़ावा देना है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। चह्वाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, आगे-आगे देखो होता है क्या। चह्वाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।
बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी ने छोड़ी कुर्सी
बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को सोमवार को विश्वास प्राप्त करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आसन छोड़ दिया। इससे पहले भाजपा के सदस्य नंद किशोर यादव ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 38 से अधिक विधायक खड़े हुए। इसके बाद अध्यक्ष चौधरी अध्यक्ष पद से हट गए।
अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
उत्तराखंड : बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है जहां कानून—व्यवस्था को कायम रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी हैं। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गयी हैं। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा में आश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है और लोगों को जल्द ही और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर दिया है।
लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि देश में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और वे महंगाई की मार का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल में अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि पिछले महीने हुए इस बड़े कार्यक्रम में कोई गरीब, मजदूर या बेरोजगार मौजूद नहीं था, जबकि केवल अडाणी, अंबानी जैसे अरबपति और फिल्मी सितारे ही नजर आए थे। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र से अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर से शुरू की और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से जागने की अपील की और दावा किया कि लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई 15 फरवरी तक के लिए टली
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाना में हिंदुओं को पूजा की अनुमति वाले वाराणसी की अदालत के आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई सोमवार को टाल दी और अगली तारीख 15 फरवरी तय की। वाराणसी की अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के वकील एसएफए नकवी और पुनीत गुप्ता की दलीलें सुनने के बाद नकवी के अनुरोध पर न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई टालने का आदेश पारित किया। अंजुमन इंतेजामिया की ओर से पेश एफएफए नकवी ने दलील दी कि विवादित संपत्ति पर वादी (व्यास परिवार) का क्या अधिकार है, इस पर निर्णय नहीं किया गया और इस प्रकार से वादी का अधिकार निर्धारित किए बगैर पूजा की अनुमति देने का आदेश अवैध है।
पश्चिम बंगाल- आज सदन में संदेशखाली मुद्दा उठाने के बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल सहित छह भाजपा विधायकों को विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया।