देश

सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, प्रियंका रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव- सूत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 07:07 PM IST

Rajya Sabha Elections: ​​ सोनिया गांधी अभी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं, उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनकी जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

Image

सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी

Photo : PTI

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अटकलें हैं कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं, उनकी जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें, सोनिया गांधी अभी रायबरेली से सांसद हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए जो सूची तैयार की जा रही है, उसमें अभिषेक सिंघवी और मुकुल वासनिक का नाम भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। वर्तमान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में इस सीट से उनकी जगह सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की मांग रखी गई है।

10 सीटों पर जीत सकती है कांग्रेस

चुनाव आयोग के अनुसार, 56 सीटों के लिए राज्यसभा का द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिल सकती है। चुनावी गणित के अनुसार, कांग्रेस को तेलंगाना से 2, कर्नाटक से 3 और इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और बिहार से भी एक-एक सीट मिलने की संभावना है। बता दें, राजस्थान से पहले सोनिया गांधी को तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश से भी राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।

मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाने की भी हुई मांग

इससे पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने की अपील की। राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को बताया कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे प्रदेश इकाई की मांग पर विचार करने का आग्रह किया। पटवारी ने एक बयान में कहा, मध्य प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि सोनिया जी राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करें। राज्य के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक इस मांग पर एकमत हैं। बता दें, मध्य प्रदेश से राज्यसभा में मौजूदा पांच सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन पांच सीटों में से चार पर सत्तारूढ़ भाजपा और एक पर विपक्षी कांग्रेस का कब्जा है। प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। विधानसभा में अपने सदस्यों की संख्या के आधार पर कांग्रेस मध्य प्रदेश से एक राज्यसभा सीट जीत सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article