देश

Bihar Floor Test: 'खेला के अंपायर HAM थे पर..., जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के 'खेला' वाले दावे का उड़ाया मजाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2024, 08:27 PM IST

Jitan Ram Manjhi Umpire: बिहार में नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है वहीं जीतन राम मांझीने 'खेला' को लेकर आरजेडी नेता को नसीहत भी दे डाली।

Image

Bihar Floor Test: 'खेला के अंपायर HAM थे पर..., जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के 'खेला' वाले दावे का उड़ाया मजाक

Bihar Floor Test Jitan Ram Manjhi Umpire: जीतन राम मांझी की पार्टी हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार ने बिहार में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है वहीं जीतन राम मांझी ने पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में दिए गए भाषण को लेकर जमकर पलटवार किया वहीं खेला (Khela) के लेकर राजद नेता को नसीहत भी दी।

दरअसल फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी एनडीए से नाराज नजर आ रहे थे पर बाद में फैसला किया कि वो फ्लोर टेस्ट में एनडीए और नीतीश कुमार के पक्ष में ही रहेंगे वहीं महागठबंधन के दलों ने मांझी को सीएम पद का प्रस्ताव दिया था लेकिन मांझी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था।

विधानसभा में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से तेजस्वी यादव को नसीहत भी दे डाली।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि खेला के अंपायर 'हम' थे और दूसरे लोग (राजद) बिना अंपायर के खेल करना चाहते थे। ऐसा है कि बिना अंपायर के निर्देश के खेल करेंगे तो अपना ही नुकसान होगा, वही हुआ।

विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल किया

सनद रहे कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल किया डिप्टी स्पीकर को जोड़कर 130 वोट विश्वास मत के पक्ष में पड़े उधर प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के दल सदन से वॉकआउट कर गए। नीतीश सरकार के खिलाफ कोई वोट नहीं पड़ा। इससे पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को उनके पद से हटाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की गिनती हुई।

End of Article