Aaj Ki Taza Khabar: मंत्रिमंडल ने 2027 की जनगणना के लिए मंजूरी दी, कांग्रेस की बैठक से शशि थरूर ने बनाई दूरी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) राहुल गांधी, पीएम मोदी, कांग्रेस, बांग्लादेश चुनाव: देशभर में शुक्रवार का दिन कई संवेदनशील मामलों और राजनीतिक घटनाक्रमों से भरा हुआ है। अदालतों में अहम सुनवाइयों के साथ-साथ राज्यों में विरोध-प्रदर्शन भी तेज होने वाले हैं। नीचे आज की प्रमुख ताजा अपडेट्स।
Aaj Ki Taza Khabar: मंत्रिमंडल ने 2027 की जनगणना के लिए मंजूरी दी, कांग्रेस की बैठक से शशि थरूर ने बनाई दूरी
शशि थरूर ने राहुल की बैठक से बनाई दूरी
मंत्रिमंडल ने 2027 की जनगणना के लिए मंजूरी दी
Aaj Ki Taza Khabar: अमृतसर में कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की आई धमकी
पंजाब में अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल मैनेजमेंट को ईमेल से धमकी दी गई है।
पुलिस अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही लेकिन जानकारी के अनुसार कई और स्कूलों को धमकी की ईमेल आई हैं। स्कूल प्रबंधन ने पैरेंट्स से कहा है कि अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं।
Aaj Ki Taza Khabar: जामताड़ा से ऑनलाइन फ्रॉड का हुआ भंडाफोड़
दिल्ली के सेंट्रल जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए जामताड़ा (झारखंड) से एक तकनीकी ठग को गिरफ्तार किया है आरोपी उमेश कुमार राजक पीड़ितों के मोबाइल फोन पर FUD (Fully Undetected) कस्टमर सपोर्ट APK इंस्टॉल करवाकर उनका फोन रिमोटली कंट्रोल कर लेता था
शिकायतकर्ता से भी बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ऐसा ही APK इंस्टॉल करवाया गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल की पूरी एक्सेस लेकर ₹1,20,999 की ठगी कर ली
Aaj Ki Taza Khabar: प्रयागराज में 44 दिनों तक चलेगा माघ मेला
पांटून पुल भगवा रंग से रंगे जा रहे हैं तो वहीं पवित्र नदियों की लहरों पर भगवा रंग में लहराती नावें त्रिवेणी संगम की भव्यता को और बढ़ाएंगी।
भगवा रंग त्याग, बलिदान, साहस, वीरता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। ये रंग माघ मेले के प्रायश्चित और मोक्ष पर केंद्रित होने का भाव दिखाता है। ये साधु-संतो के वस्त्रों और भगवान हनुमान से जुड़ाव से भी मेल खाता है।
