LIVE12 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत, जस्टिस वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन
12 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई को जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव मिला था। उनके खिलाफ मिली शिकायत गंभीर प्रवृति की है। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी को सिंधु जल संधि पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। चक्रवर्ती ने कहा कि हमने एक ऐसा बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। विपक्ष ने राजनीतिक मोर्चा खोला है वहीं अदालत में भी याचिकाएं दायर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का मुद्दा उठाया है। चुनाव आयोग ने हलफनामा दाखिल कर प्रक्रिया को सही बताया है। अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह कदम आतंकवाद से निपटने की दिशा में अमेरिकी प्रशासन की सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

12 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत, जस्टिस वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन
12 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई को जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव मिला था। उनके खिलाफ मिली शिकायत गंभीर प्रवृति की है। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी को सिंधु जल संधि पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। चक्रवर्ती ने कहा कि हमने एक ऐसा बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। विपक्ष ने राजनीतिक मोर्चा खोला है वहीं अदालत में भी याचिकाएं दायर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का मुद्दा उठाया है। चुनाव आयोग ने हलफनामा दाखिल कर प्रक्रिया को सही बताया है। अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह कदम आतंकवाद से निपटने की दिशा में अमेरिकी प्रशासन की सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
- मजीद बिग्रेड को अमेरिका ने किया आतंकी संगठन घोषित
- उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश, कई कॉलोनी में जलभराव
- दिल्ली: द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार और स्कूटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- महाराष्ट्र : जालसाजी में साथ देने वाले आरोपी वकील की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के नेता 'पप्पू चौहान' को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
फतेहपुर में मकबरे पर चढ़ने वाले समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू चौहान को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया है, पार्टी नेतृत्व ने साफ किया है कि कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को पार्टी में स्थान नहीं है।
'केवल आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड रखने से कोई भारत का नागरिक नहीं बन जाता'
न्यायमूर्ति अमित बोरकर की पीठ ने कहा कि नागरिकता अधिनियम के प्रावधान यह निर्धारित करते हैं कि भारत का नागरिक कौन हो सकता है और नागरिकता कैसे प्राप्त की जा सकती है तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेज केवल पहचान या सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हैं। अदालत ने कथित बांग्लादेशी नागरिक बाबू अब्दुल रऊफ सरदार को जमानत देने से इनकार कर दिया।
फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज के बाद प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकियां
फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जानी का कहना है कि धमकियां सीरिया, पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों से आ रही हैं और देने वाले आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वे सच्चाई उजागर करने वाली फिल्में बनाना नहीं छोड़ेंगे।
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जया बच्चन ने आपा खोया
मंगलवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को उन्होंने धक्का दे दिया। जया का धक्का देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। धक्का देते समय सपा संसद कहते हुए सुनाई पड़ रही हैं कि 'क्या कर रहे हैं आप, यह क्या है?'
दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत
दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारों को दिल्ली में बैन करने के 2018 के आदेश पर पुनर्विचार कर लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को नोटिस जारी करके 4 सप्ताह में जवाब देने को कहा है
ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सुनाई खरी-खोटी
ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की तुलना सड़कछाप आदमी से की और साथ ही इस बात पर निराशा व्यक्त की कि अमेरिका की धरती से इस तरह की परमाणु धमकी दी गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर बिहार एसआईआर: न्यायालय ने निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई शुरू की
उच्चतम न्यायालय ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई शुरू की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे. बागची की पीठ ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को सुना जिन्होंने दलील दी कि एक निर्वाचन क्षेत्र में आयोग ने 12 लोगों के मृत होने का दावा किया है जबकि वे जीवित पाए गए हैं, वहीं एक अन्य घटना में भी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया में ‘‘कहीं कहीं कुछ त्रुटियां होना स्वाभाविक है’’ और यह दावा कि मृत व्यक्तियों को जीवित और जीवित को मृत घोषित कर दिया गया, हमेशा सही किया जा सकता है क्योंकि यह केवल एक मसौदा सूची है। पीठ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ ‘‘तैयार’’ रहे क्योंकि प्रक्रिया शुरू होने से पहले की मतदाताओं की संख्या, पहले के मृतकों की संख्या और अब की संख्या तथा अन्य प्रासंगिक विवरणों पर सवाल उठेंगे।
हापुड़ में छत से गिरकर बच्चे की मौत, मां पर लगे आरोप
हापुड़ में डेढ़ वर्षीय एक बच्चे की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने मां पर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम मजीदपुरा इलाके की है। उसने बताया कि कबाड़ कारोबारी वसीम का बेटा अहद छत पर खेल रहा था तभी वह खेलते-खेलते किनारे पर पहुंच गया और नीचे गिर गया। उसने बताया कि परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नये फलस्तीन देश के निर्माण की चुनौतियां बेहद गंभीर, फिर भी क्या यह संभव है?
ऑस्ट्रेलिया सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में फलस्तीन को मान्यता देगा और यह ऐतिहासिक कदम उठाने वाले ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के समूह में शामिल हो जाएगा। फलस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देना, एक स्तर पर, प्रतीकात्मक है - यह फलस्तीनियों के अपने देश के अधिकारों के पीछे बढ़ती वैश्विक सहमति का संकेत देता है। अल्पावधि में, इसका गाज़ा में ज़मीनी स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यावहारिक रूप से, वेस्ट बैंक, गाज़ा पट्टी और पूर्वी यरुशलम को मिलाकर एक भावी फलस्तीनी देश का गठन कहीं अधिक कठिन है। इजराइल सरकार ने द्विराष्ट्र के समाधान को खारिज कर दिया है और जी20 समूह के चार सदस्यों द्वारा फलस्तीन को मान्यता देने के कदम पर रोष व्यक्त किया है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को ‘‘शर्मनाक’’ बताया।
अभी पिक्चर बाकी है : राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी' के आरोपों को दोहराते हुए कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘एक व्यक्ति, एक वोट’’ के सिद्धांत को लागू करने का अपना कर्तव्य नहीं निभाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अभी पिक्चर बाकी है।’’ राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि ‘यह सिर्फ एक सीट की बात नहीं है (जहां ‘वोट चोरी’ हो रही है), बल्कि कई सीटों की बात है। यह राष्ट्रीय स्तर पर और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले सबूत नहीं था, लेकिन अब है। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान की नींव है और इसे लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है और उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया। इसलिए हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे। हम रुकेंगे नहीं। बिहार की मतदाता सूची में कथित तौर पर दर्ज 124 वर्षीय मिंता देवी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ऐसे अनगिनत मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है।
भारत ने जांबिया के साथ सहकारी निर्यात बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने जांबिया और अपनी सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठजोड़ को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से भारत के सहकारी निर्यात परितंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।
बिहार मतदाता सूची पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ विपक्ष की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की और विसंगतियों के आरोपों के बीच चुनाव आयोग से कहा कि वह आंकड़े तैयार रखे।
सिंधु जल पर बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती की चेतावनी
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी को सिंधु जल संधि पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। चक्रवर्ती ने कहा कि हमने एक ऐसा बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर पेधम्मा थल्ली मंदिर विवाद पर BJP के तेलंगाना अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
रामचंदर राव को हैदराबाद के बंजारा हिल्स में पेधम्मा थल्ली मंदिर के पुनर्निर्माण से संबंधित विवाद को लेकर कथित तौर पर नजरबंद कर दिया गया। नजरबंदी के बारे में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस पर हिंदू धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने सरकार और राजस्व अधिकारियों द्वारा कथित रूप से ध्वस्त किए गए मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर जोर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर राजस्थान: निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो की मौत
राजस्थान में जालोर जिले के सांचोर में मंगलवार को एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस का चालक रणोदर गांव के पास राजमार्ग पर वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
ओडिशा में 13 साल की लड़की की अस्पताल में मौत, खुद को लगाई थी आग
ओडिशा के बरगढ़ जिले के एक गांव में कथित तौर पर खुद को आग लगाने वाली 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने सोमवार को बुर्ला के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य में एक महीने से भी कम समय में यह इस तरह की चौथी घटना है। विपक्षी दलों ने तथ्य-जांच के लिए टीमें मौके पर भेजकर आक्रोश जताया है। बरगढ़ जिले के प्रभारी, बोलांगीर के एसपी अभिलाष जी ने कहा कि बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में लड़की की मौत हो गई। हम लड़की द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
कश्मीरी नर्स की हत्या के 35 साल बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई
श्रीनगर में 35 साल पहले एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या की जांच के सिलसिले में राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने मंगलवार को मध्य कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने सरला भट्ट की हत्या के सिलसिले में प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) से पहले जुड़े कई लोगों के आवासों पर छापे मारे। भट्ट अप्रैल 1990 में सोरा स्थित ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के अपने छात्रावास से लापता हो गई थीं और बाद में श्रीनगर में मृत पाई गई थीं। एजेंसी के अधिकारियों ने पूर्व जेकेएलएफ नेता पीर नूरुल हक शाह उर्फ एयर मार्शल के आवास पर भी तलाशी ली। यह मामला हाल में एसआईए को सौंपा गया है।
सिंधु जल संधि पर बिलावल भुट्टो के कथित बयान पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने साधा निशाना
गोरखपुर: खुले नाले में गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत
गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से आठ साल की बच्ची की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मोहल्ले में लाला टोली निवासी अनीस की बेटी आफरीन मदरसे में पढ़ने के बाद घर लौट रही थी, तभी भारी बारिश के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खुले नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि नाले के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने इस घटना को ‘बेहद दुखद’ बताते हुए कहा कि निगम इस घटना से बेहद आहत है और दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ है।