देश

पेधम्मा थल्ली मंदिर विवाद पर BJP के तेलंगाना अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, पूजा-अर्चना के लिए बुलाए गए एक कार्यक्रम में होने वाले थे शामिल

Pedhamma Thalli Temple Dispute : रामचंदर राव को हैदराबाद के बंजारा हिल्स में पेधम्मा थल्ली मंदिर के पुनर्निर्माण से संबंधित विवाद को लेकर कथित तौर पर नजरबंद कर दिया गया। ​नजरबंदी के बारे में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस पर हिंदू धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने सरकार और राजस्व अधिकारियों द्वारा कथित रूप से ध्वस्त किए गए मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर जोर दिया।

Image

BJP के तेलंगाना अध्यक्ष रामचंदर राव को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट (ANI)

Photo : ANI

Ramchander Rao House Arrest: तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंदर राव को हैदराबाद के बंजारा हिल्स में पेधम्मा थल्ली मंदिर के पुनर्निर्माण से संबंधित विवाद को लेकर कथित तौर पर नजरबंद कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हिंदू संगठनों द्वारा पेधम्मा थल्ली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बुलाए गए एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें नजरबंद कर दिया। उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज हिंदू संगठनों ने बंजारा हिल्स स्थित पेधम्मा थल्ली मंदिर में पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया था जिसे अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया था। हमें सूचना मिली थी कि भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कानून-व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए हमने उन्हें नजबंद कर दिया है।

कांग्रेस सरकार हिंदू धार्मिक गतिविधियों पर लगा रही है प्रतिबंध: रामचंदर राव

नजरबंदी के बारे में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस पर हिंदू धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने सरकार और राजस्व अधिकारियों द्वारा कथित रूप से ध्वस्त किए गए मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर जोर दिया। एएनआई से बात करते हुए, रामचंदर राव ने कहा कि आज तड़के पुलिस मेरे आवास पर आई और मुझे बताया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है। पूछताछ के बाद, उन्होंने मुझे बताया कि यह बंजारा हिल्स स्थित पेदाम्मा मंदिर से संबंधित है जिसे सरकार और राजस्व अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया था। स्थानीय लोग इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं और कुछ ने मंदिर स्थल पर पूजा करने का आह्वान किया है।

रामचंदर राव ने तेलंगाना सरकार पर इस मामले के संबंध में कई पार्षदों को गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि पुलिस मुझे हिंदू संगठनों के हिंदू धर्म से जुड़े कार्यक्रमों के लिए गिरफ्तार कर रही है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार हिंदू धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रही है, जबकि भाजपा का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ़ मुझे ही नहीं, बल्कि हैदराबाद शहर के कई पार्षदों को भी गिरफ्तार किया गया है। मैं इस मामले में कांग्रेस सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करता हूं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article