देश

खोपड़ी सनक गई तो... सिंधु जल पर बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती की चेतावनी; दिला दी 140 करोड़ भारतीयों की याद

Mithun Chakraborty: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी को सिंधु जल संधि पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। चक्रवर्ती ने कहा कि हमने एक ऐसा बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे।

Image

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को दी चेतावनी (ANI)

Photo : ANI

Mithun Chakraborty: भाजपा (BJP) नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी को लेकर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा। अपनी बात जारी रखते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि हमने एक ऐसा बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद हम बांध खोल देंगे और सुनामी आ जाएगी। मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। मैंने यह सब उनके (बिलावल भुट्टो) लिए कहा है।

बता दें, बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को दावा किया था कि सिंधु जल संधि का निलंबन देश, खासकर सिंध, के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर हमला है। अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु पर हमले की घोषणा करते हैं, तो वे हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता पर हमला करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लोगों में युद्ध की स्थिति में मोदी का सामना करने की ताकत है।

असीम मुनीर ने दी परमाणु हमले की धमकी

बिलावल की यह टिप्पणी पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती से परमाणु हमले की धमकी देने के कुछ ही घंटों बाद आई है। मुनीर ने कहा था कि अगर अस्तित्व को खतरा हुआ, तो इस्लामाबाद अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भारत सहित आधी दुनिया को तबाह करने के लिए कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत द्वारा बांध बनाने का इंतजार करेंगे, और जब वे ऐसा करेंगे, तो हम उसे नष्ट कर देंगे। मुनीर ने यह टिप्पणी अमेरिका की यात्रा के दौरान की। विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया है। परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह अपना असली रंग दिखाता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article