LIVE

Brics Summit Delhi: आज की ताजा खबर, 11 सिंतबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली पहुंचे

आज की ताजा खबर लाइव, 11 September 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ब्रिक्स शिखर सम्मेलन], [राष्ट्रपति पुतिन], [दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 कर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Sep 11, 2026, 09:50 IST
Follow on Google News
Brics Summit Delhi: आज की ताजा खबर, 11 सिंतबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली पहुंचे

Brics Summit Delhi: आज की ताजा खबर, 11 सिंतबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली पहुंचे

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ब्रिक्स शिखर सम्मेलन], [राष्ट्रपति पुतिन], [दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजन के दौरान बारिश के आसार हैं। दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। आईएमडी ने शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश, जबकि शनिवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 कर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की जाएंगी। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली पहुंच गए हैं। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य खबरें

SEPT 11, 2026 09:50 IST

भारत आने वाला सिखों का जत्था पाकिस्तान के फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोका

पाकिस्तान से 92 के करीब सिखों का जथा भारत के श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाने और हेमकुंड यात्रा के साथ दिल्ली के गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए पाकिस्तान से शारजाह और वहां से दिल्ली के लिए आज आना था लेकिन पाकिस्तान की NOC ना होने के कारण उन्हें फैंसलाबाद एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया जिस कारण आने वाले श्रद्धालु पाकिस्तान के फैंसलाबाद के एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे है वहीं पाकिस्तान सरकार से सवाल कर रहे गई की हम कोई आतंकी है जो इस तरह से हम से व्यवहार किया जा रहा है
SEPT 11, 2026 09:36 IST

राजस्थान में निकाय चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। इस चरण में 147 नगर निकायों के 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगरपालिकाओं में चुनाव हो रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 9,758 मतदान केंद्रों पर 87,60,884 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।

इस चरण में जिन छह नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं।

राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहीं। उन्होंने अजमेर में मतदान करने के बाद भरोसा जताया कि चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

जयपुर में वार्ड संख्या-114 के एक केंद्र पर मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद मामूली विवाद हो गया जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने मतदान केंद्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

झुंझुनूं जिले की चिड़ावा नगरपालिका में मतदान से पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार पर कथित तौर पर हमला किया गया। उम्मीदवार अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट आई।

जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड हैं, जहां 24.33 लाख मतदाता और 2,256 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जोधपुर नगर निगम में 100 वार्ड और 7.12 लाख मतदाता हैं, जबकि कोटा नगर निगम में भी 100 वार्ड हैं और 8.26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड और 4.38 लाख मतदाता, उदयपुर नगर निगम में 80 वार्ड और 4.16 लाख मतदाता तथा पाली नगर निगम में 65 वार्ड और 1.81 लाख मतदाता हैं।

जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (शहर) संदेश नायक ने बताया कि मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, चुनाव सामग्री वितरित करने और मतदानकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था के तहत दलों को बृहस्पतिवार को रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि 150 वार्डों के लिए कुल 2,256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2,204 मुख्य मतदान केंद्र और 52 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

इससे पहले, राज्य के 162 नगर निकायों के लिए नौ सितंबर को मतदान हुआ था जिसमें कुल 76.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।


महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एसयूवी गाड़ी की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे लाखनी तहसील में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ’’एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे।
SEPT 11, 2026 09:36 IST

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एसयूवी गाड़ी की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे लाखनी तहसील में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ’’एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे।
SEPT 11, 2026 08:59 IST

राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान आज से बंद

BRICS समिट के कारण राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान आज से 13 सितंबर तक बंद रहेंगे

18वें BRICS लीडर्स समिट के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिकल इंतज़ामों को देखते हुए, राष्ट्रपति भवन म्यूज़ियम और अमृत उद्यान शुक्रवार से रविवार तक विज़िटर्स के लिए बंद रहेंगे।
SEPT 11, 2026 08:58 IST

दिल्ली: मंडावली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई

दिल्ली: कल रात पूर्वी दिल्ली के मंडावली पुलिस स्टेशन इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में राजवंश के नाम से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। राजवंश की हत्या: दो अज्ञात हमलावरों ने की थी हत्या: दिल्ली पुलिस
SEPT 11, 2026 08:58 IST

AIIB की प्रेसिडेंट जोउ जियायी से मुलाकात

दिल्ली: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आईं एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की प्रेसिडेंट जोउ जियायी से मुलाकात की।
SEPT 11, 2026 08:57 IST

ब्रिक्स सम्मेलनः दिल्ली पुलिस ने किए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम, 15 हजार से अधिक कर्मी होंगे तैनात

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 कर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

अग्रवाल ने कहा, "हमने यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सम्मेलन के लिए कई एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और सभी चिह्नित मार्गों का व्यापक सर्वेक्षण पहले ही किया जा चुका है।
विशेष आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा, होटलों और निर्धारित अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां गणमान्य व्यक्तियों का दौरा हो सकता है।
SEPT 11, 2026 08:56 IST

दिल्ली में गर्मी बढ़ी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजन के दौरान बारिश के आसार

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। आईएमडी ने शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश, जबकि शनिवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है।

’स्काईमेट’ के महेश पलावत ने कहा, "कल, पश्चिमी हवाओं के पूर्वी हवाओं में बदलने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिससे इस क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।"

उन्होंने कहा, "11 सितंबर की शाम से दिल्ली में हल्की बारिश शुरू होने का अनुमान है, जबकि 12 और 13 सितंबर को कुछ समय के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह इस साल दिल्ली में मानसून की बारिश का आखिरी दौर हो सकता है।"
SEPT 11, 2026 08:56 IST

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे।
पुतिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हार्दिक स्वागत। केंद्रीय राज्य मंत्री के. वी. सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच बहुआयामी और पुराने मजबूत संबंध हैं जो विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं।’’

फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा जब पुतिन रूस के बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वयं भाग लेंगे।

भारत की मेजबानी में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं के क्षेत्रों में सामूहिक क्षमता मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। नयी दिल्ली का प्रयास है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्रिक्स एक प्रभावी मंच बन सके।

नयी दिल्ली में यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की व्यापार एवं शुल्क नीतियों के प्रतिकूल प्रभावों से जूझ रही है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग समेत कई शीर्ष नेता शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

पुतिन और मोदी के बीच विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार दोपहर व्यापक द्विपक्षीय वार्ता होने का कार्यक्रम है। बैठक में रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, औषधि और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।