LIVEआज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 11 फरवरी 2024: PM Modi ने किया 'मिशन 2024' का आगाज; कल अयोध्या जाएंगे केजरीवाल

आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 11 फरवरी 2024: PM Modi ने किया 'मिशन 2024' का आगाज; कल अयोध्या जाएंगे केजरीवाल
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज 11 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाजीपुर पहोर गांव में कथित तौर पर एक सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्ची का शव सरसों के खेत से बरामद किया गया है। पटना की सूचना पर वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी सिंह ने बताया के शनिवार रात्रि साढ़े आठ बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस को सात वर्षीय बच्ची के दोपहर 12 बजे से गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम बनाकर मामले की तहकीकात के लिए श्वान दस्ते को बुलाया गया। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर उक्त बच्ची के शव को गांव के पास स्थित एक सरसों के खेत से बरामद कर लिया गया। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 फरवरी (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।India vs Australia U19 Playing 11
शरद पवार का भाजपा पर हमला
शरद पवार ने दावा किया कि जब कोई सत्तारूढ़ भाजपा का विरोध करता है तो सत्ता का दुरुपयोग स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया, ईडी ने देश भर में जांच की है, जिसमें 2005 से 2023 तक 6,000 मामले दर्ज किए गए हैं।
सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा भेजेगी भाजपा
भाजपा ने रविवार शाम राज्यसभा उम्मीवादों की सूची घोषित कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह का नाम शामिल है।
नीतीश की बैठक में नहीं पहुंचे चार विधायक
बिहार विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं।
पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान की पार्टी समर्थित 101 उम्मीदवार जीते
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीट जीतकर तकनीकी रूप से संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों संग नीतीश की बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कल 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। इसके लिए वह पार्टी नेता और राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे हैं।
नोएडा में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
नोएडा के थाना फेस 3 इलाके के गाड़ी चौखंडी गांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय एक सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें चार लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए एक आईईडी में रविवार को विस्फोट हो जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जिले में डुमरीपालनर और तिमेनार गांवों के बीच स्थित विस्फोट स्थल से पांच किलोग्राम वजन वाले तीन ‘प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) भी बरामद किए गए।
कांग्रेस से बाहर हुए आचार्य प्रमोद ने दिखाए तेवर
कांग्रेस पार्टी से बाहर होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रविवार को उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस के आलाकमान पर कई हमले किए। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट जी का बहुत अपमान हुआ है, लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पीये जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल जाएंगे अयोध्या
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल अयोध्या जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। दोनों परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
विपक्ष भी कह रहा इस बार 400 पार- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 'मिशन 2024' का आगाज किया। उन्होंने एक जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है। इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।
पढ़ें पूरी खबर...एटा में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या
एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाजीपुर पहोर गांव में कथित तौर पर एक सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्ची का शव सरसों के खेत से बरामद किया गया है। पटना की सूचना पर वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी सिंह ने बताया के शनिवार रात्रि साढ़े आठ बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस को सात वर्षीय बच्ची के दोपहर 12 बजे से गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम बनाकर मामले की तहकीकात के लिए श्वान दस्ते को बुलाया गया। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर उक्त बच्ची के शव को गांव के पास स्थित एक सरसों के खेत से बरामद कर लिया गया।
भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की मांग: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की मांग है। मोदी ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के मोरबी जिले में उनके जन्मस्थल टंकारा में आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, 'स्वामी दयानंद सरस्वती ने उस समय हमें यह दिखाया कि हमारी रूढ़िवादी सोच और सामाजिक बुराइयों ने हमें किस प्रकार नुकसान पहुंचाया है।' उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने 'हिंदू समाज की रूढ़िवादिता और सामाजिक बुराइयों के कारण हमारे समाज की खराब छवि दिखाने की कोशिश की।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में महिलाओं के लिए समान अधिकारों की वकालत की थी। उन्होंने कहा, 'भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था समय की मांग है। आर्य समाज विद्यालय इसका केंद्र रहे हैं। देश अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से इसका विस्तार कर रहा है। इन प्रयासों से समाज को जोड़ना हमारा दायित्व है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस राज्य में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ था, उनमें जन्म लेना उनके लिए सम्मान की बात है।
मां ने शिशु को गलती से 'ओवन' में रखा, शिशु की मौत
अमेरिका के मिजूरी में एक मां ने अपने शिशु को सुलाने के लिए उसे पालने के बजाय गलती से ‘ओवन’ (खाद्य सामग्री बनाने या उन्हें गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण) में रख दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। एक अभियोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंसास सिटी की मारियाह थॉमस पर अपने बच्चे को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को शुक्रवार दोपहर को एक शिशु के सांस नहीं लेने की जानकारी मिली थी। इस घटना के संभावित कारण संबंधी अदालती बयान में कहा गया है कि बच्चे के शरीर पर जलने के निशान थे और उसे मृत घोषित कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को एक गवाह ने बताया कि मां ने 'बच्चे को सुलाने के लिए पालने के बजाय गलती से ओवन में रख दिया।' बयान में यह नहीं बताया गया कि इस प्रकार की गलती कैसे हुई। जैक्सन काउंटी में अभियोजन पक्ष के वकील जीन पीटर्स बेकर ने एक बयान में कहा, 'यह अत्यंत त्रासदीपूर्ण घटना हैं और हम एक अनमोल जीवन के खोने से दुखी हैं। हमें भरोसा है कि आपराधिक न्याय प्रणाली इस भयानक घटना को लेकर उचित कार्रवाई करेगी।'
पीएम मोदी एमपी के झाबुआ में आदिवासी समुदाय के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर झाबुआ जिले में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया कि गोपालपुरा में होने वाले सम्मेलन में देश भर से आदिवासी हिस्सा लेंगे। आगामी कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल राज्य में मोदी की यह पहली यात्रा होगी। देशभर के राज्यों में से आदिवासियों के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आरक्षित हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए छह सीट आरक्षित हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी देंगे। योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन देने के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख 'अधिकार अभिलेख' (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित करेंगे।
PM Modi Jhabua Visit Todayकांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का दावा, भारत के लोगों की सोच पर हावी है भय
कांग्रेस नेता का मानना है कि भारत में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो खौफ में ना हो। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को दावा किया कि पूरे देश पर डर हावी है और ये हालात लोकतंत्र के ठीक उलट हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद सियासत में एक नया विवाद छिड़ सकता है।
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को निष्कासित किया
कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयान के आरोप में अपने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक बयान में कहा, "अनुशासनहीनता की शिकायत और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।" कृष्णम ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर 'श्री कल्कि धाम' के शिलान्यास समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। वह अक्सर कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से इतर अपने वक्तव्य के लिए जाने जाते हैं।
कुछ घटनाओं को छोड़कर पाकिस्तान में चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई: सीओजी
पाकिस्तान में राष्ट्रमंडल चुनाव पर्यवेक्षकों के मिशन ने शनिवार को कहा कि कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। मिशन के प्रमुख जोनाथन गुडलक ने इस्लामाबाद में राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) के प्रारंभिक निष्कर्ष सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्ष चुनाव पूर्व माहौल, चुनाव दिवस पर पर्यवेक्षण और चुनाव के बाद के माहौल पर संक्षिप्त चिंतन से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं को छोड़कर पाकिस्तान में आम चुनाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित
भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में शनिवार शाम देरी हुई, क्योंकि कई कर्मचारी (मोटरमैन) अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना से ये सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह सुनियोजित विरोध प्रदर्शन तो नहीं था क्योंकि अतीत में मोटरमैन काम के अत्यधिक दबाव का मुद्दा उठा चुके हैं। शाम के वक्त रेल सेवाओं में देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशन पर फंसे रहे। अधिकारी ने कहा, 'सेवाओं में देरी हुई क्योंकि कई मोटरमैन अपने सहयोगी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कल्याण गए थे। शर्मा की शुक्रवार को भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय मौत हो गई थी।' उन्होंने बताया कि शर्मा का अंतिम संस्कार दोपहर को होना था लेकिन यह शाम पांच बजे हो सका। अधिकारी ने बताया कि 88 लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लगभग 147 ट्रेन रद्द कर दी गईं।
सुखबीर बादल ने मोदी को लिखा पत्र, मास्टर तारा सिंह को भारत रत्न देने की मांग
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से दिग्गज नेता मास्टर तारा सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की शनिवार को मांग की। बादल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने 'हमारी आजादी के लिए और वर्तमान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी पंजाब को भारत में बनाए रखने में तारा सिंह के योगदान को अद्वितीय और निर्णायक बताया।' उन्होंने कहा, 'यह सम्मान काफी पहले ही दिया जाना चाहिए था समय आ गया है कि इस गलती को सुधारकर मास्टरजी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाए...।'
असम कैबिनेट ने 'जादुई उपचार' पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी
असम सरकार ने शनिवार को उपचार के नाम पर ‘जादुई उपचार’ की प्रथाओं को प्रतिबंधित करने और समाप्त करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी। इस विधेयक में ऐसे ‘उपचारकर्ताओं’ के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। यह निर्णय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों को साझा करते हुए शर्मा ने कहा कि कैबिनेट ने एक समर्पित सतत विकास कार्यक्रम के लिए 10 शहरों/कस्बों का भी चयन किया और राज्य नगरपालिका कैडर में सुधार लाने का प्रस्ताव रखा। मंत्रिपरिषद ने ‘असम उपचार (बुराइयों की रोकथाम) प्रथा विधेयक, 2024' को मंजूरी दे दी। विधेयक का उद्देश्य बहरापन, गूंगापन, अंधापन, शारीरिक विकृति और ऑटिज्म जैसी कुछ जन्मजात बीमारियों के इलाज के नाम पर जादुई उपचार की प्रथाओं को प्रतिबंधित करना और समाप्त करना है।