
आज की ताजा खबर 10 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पांच बार के विधायक मतीन अहमद AAP में हुए शामिल, गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र
आज की ताजा खबर 10 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 5 बार के विधायक मतीन अहम आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, एक आतंकी मारा गया है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रही जंग की चर्चा फिर तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग को खत्म करने का संकल्प दोहराते रहे हैं। ऐसे में दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि ट्रंप कैसे रूसी राष्ट्रपति पुतिन को इसके लिए सहमत कर पाएंगे। इस बीच क्रेमलिन ने बड़े संकेत दिए हैं वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सोपोर के रामपुर इलाके में मुठभेड़ हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की उधऱ बीसीसीआई ने आईसीसी को आधिकारिक तौर पर सूचना दे दी है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी को बताया है कि उसे भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह दी है वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुलाकत नहीं हुई है। इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब व्हाइट हाउस ने वो तारीख बता दी है, जिस दिन ट्रंप और बाइडन की मुलाकात होगी।