इलेक्शन

Maharashtra Election: गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, फडणवीस बोले- यह विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप

भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।

Image

अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

Photo : ANI

Maharashtra Elections 2024: बीजेपी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र हैं। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने, 25 लाख नौकरियों और किसानों के लिए भावांतर योजना जैसे वादे किए हैं। राज्य में स्किल सेंटर्स खोलने का भी ऐलान किया गया है। बीजेपी ने वृद्धा पेंशन 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में है। बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।

हम महा विकास अघाड़ी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव- शाह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के घोषणापत्र लॉन्च के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम महा विकास अघाड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं...महा विकास अघाड़ी की योजनाएं सत्ता के लालच में बनाई गई हैं, यह तुष्टिकरण है और विचारधाराओं का अपमान है...। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं, क्या वह राहुल गांधी से वीर सावरकर के बारे में दो अच्छे शब्द बोलने के लिए कह सकते हैं? क्या कोई कांग्रेस कार्यकर्ता बालासाहेब ठाकरे के लिए दो अच्छे शब्द बोल सकता है? महाराष्ट्र के लोगों को उन लोगों को समझना चाहिए जो एमवीए सरकार बनाने के लिए निकले हैं...।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article