दुनिया

Mexico Gunmen Kill 10: मेक्सिको के एक बार पर बंदूकधारियों का हमला 10 लोगों की हत्या, मची अफरा-तफरी

Gunmen Kill 10 in Mexico Bar: मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी, इस घटना में कम से कम सात और लोग घायल हुए हैं।

Image

हमलावर ट्रक में सवार होकर आए और बार के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी (प्रतीकात्मक फोटो)

Gunmen Kill 10 in Mexico Bar: समाचार एजेंसी एएफपी ने रविवार को एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि मध्य मैक्सिको के एक बार में बंदूकधारियों ने कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने बार पर हमला कर 10 लोगों को मार डाला है।

क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि 'हमलावर एक पिकअप ट्रक में सवार होकर आए और बार के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी, जहां "10 लोगों के मारे जाने की खबर है और कम से कम सात लोग घायल हुए हैं'

'लंबे हथियारों से लैस कम से कम चार लोग एक पिकअप ट्रक में सवार होकर आए थे'

लुइस फेरुस्का ने कहा, "आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और पुष्टि की कि लंबे हथियारों से लैस कम से कम चार लोग एक पिकअप ट्रक में सवार होकर आए थे।"उन्होंने कहा, "अंदर, 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है और कम से कम सात और लोग घायल हुए हैं।"

हमले में प्रयुक्त वाहन को छोड़ दिया गया है

फेरुस्का ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है तथा हमले में प्रयुक्त वाहन को छोड़ दिया गया है तथा उसमें आग लगा दी गई है।गौर हो कि क्वेरेटारो को मैक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, जहां बढ़ती हिंसा, जिसमें से अधिकांश नशीली दवाओं की तस्करी और गिरोहों से जुड़ी हुई हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article