Kanpur News: यूपी के कानपुर से नीट की छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यह मामला दो साल पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2022 से लेकर मई 2023 तक कोचिंग संचालक ने छात्रा से रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा को करीब छह महीनों तक कैद में रखा और अपने दोस्तों से भी उसका रेप करवाया।
दो साल बाद FIR दर्ज
बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने दो साल बाद एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक का नाम विशाल पोरवाल और साहिल सिद्दीकी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, साहिर सिद्दीकी का पहले भी एक वीडियो वायरल हो चुका है।
नाबालिग को बनाता था शिकार
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी साहिल नाबालिग छात्राओं को अपना शिकार बनाता था। कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब मामले की जांच चल रही है।
