आज की ताजा खबर, 9 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: विजय का शपथ ग्रहण कल सुबह 10:00 बजे, पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने जताई खुशी, कहा- तमिलनाडु के लोगों को मिली सफलता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली। इनके साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
- बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शनिवार सुबह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में यह कार्यक्रम हुआ।
- इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा, यूपी के वे 54 भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान वहां जिम्मेदारी संभाली थी।
- तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को शाम 6:30 बजे बैठक का समय दे दिया है।
- उत्तर भारत में अगले 48 घंटों तक मौसम सुहावना रहेगा और 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और गर्मी-लू पर ब्रेक लगा रहेगा।
- वहीं, 11 मई से एक मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई हिस्सों पर आंधी, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना बढ़ेगी। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में 70 की रफ्तार से तूफान आने और मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।
- आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। दोनों ही टीमें के फिलहाल 12 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-4 में है। जबकि दूसरी टीम टॉप-4 से बाहर है। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा।
चेन्नई में तमिलनाडु के CM पद की शपथ से पहले विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने अपनी खुशी जाहिर की। थलपति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। आखिरकार, विजय के माध्यम से तमिलनाडु के लोगों को सफलता मिली है।"
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "मैं इस देश के सभी मतगदाताओं के लिए प्रार्थना करता हूं और एक सफल और शांतिपूर्ण चुनाव की कामना करता हूं।"यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले लोकभवन पहुंचे सीएम योगी
यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन पहुंचे हैं। उनके काफिले में कई गाड़ियां शामिल रहीं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल से चर्चा करेंगे।IIT पटना में दर्दनाक हादसा; क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से तेलंगाना के छात्र की मौत
बिहार के आईआईटी बिहटा पटना परिसर में एक दर्दनाक हादसे में चौथे वर्ष के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कलाम बॉयज हॉस्टल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय छात्र गेंद पकड़ने के दौरान मैदान में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण पोल में करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथी छात्रों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिसर में शोक और अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान तेलंगाना के हैदराबाद निवासी शदाशिवूनी हर्षित पटनायक के रूप में हुई है। वह 2022-27 सत्र का फोर्थ ईयर छात्र था। हर्षित ने आईआईटी पटना में तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद डुअल डिग्री प्रोग्राम के तहत दो साल के लिए आईआईटी मुंबई में दाखिला लिया था। वह अपने सहपाठियों की विदाई पार्टी में शामिल होने के लिए आईआईटी पटना आया हुआ था।Tamil Nadu Government Formation: राज्यपाल ने विजय को बुलाया, थोड़ी देर में होगी मुलाकात
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को शाम 6:30 बजे बैठक का समय दे दिया है।भारत-अफ्रीका सम्मेलन का आयोजन 31 मई को
भारत-अफ्रीका सम्मेलन का आयोजन 31 मई को नई दिल्ली में किया जाएगा।पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 5 आतंकवादियों को मार गिराया
पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 5 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए।दिल्ली: आज दोपहर कॉपरनिकस मार्ग स्थित प्रसार भारती सचिवालय भवन में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दीं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी व सभी मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ’एक्स’ पर लिखा,’’पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’उन्होंने कहा, ’’पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ’सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा।’’
शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को दी जीत की बधाई
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए सुवेंदु अधिकारी के सफल कार्यकाल की कामना की।बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: शुभेंदु ने मुख्यमंत्री, पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली जो एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षण है जिसने भगवा राजनीति के प्रति दशकों के प्रतिरोध के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया और इसी के साथ राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी।शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने नयी मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
पूर्वी चंपारण में घर में आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक घर-सह-दुकान में आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा फतेह मोहम्मद गांव स्थित एक किराना दुकान में हुई।मृतकों की पहचान दुकानदार के आठ वर्षीय बेटे, 12 वर्षीय बेटी और दुकान के कर्मचारी प्रिंस कुमार (28) के रूप में हुई है।
अन्नाद्रमुक विधायक पुडुचेरी के रिजॉर्ट से चेन्नई लौटे, पलानीस्वामी से मिलने पहुंचे
अन्नाद्रमुक के विधायक तीन दिन तक पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में ठहरने के बाद शनिवार को पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। पार्टी के 30 से अधिक विधायकों को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश के रिजॉर्ट में ठहरने के लिए कहा गया था।ऐसी जानकारी है कि उन्हें कथित तौर पर ’’क्रॉस वोटिंग या दल-बदल’’ से रोकने के लिए वहां ठहराया गया, क्योंकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेता विजय सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। गत 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बेरोजगारी सबसे बड़ी बीमारी, भाजपा के पास इसका जवाब लाठी है: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन भाजपा युवाओं को इसका जवाब लाठी से देती है।उन्होंने यह दावा भी किया कि युवा भाजपा के झूठ से तंग आ चुके हैं और वे अब चुप नहीं बैठेंगे। बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारी इस परीक्षा के लिए रिक्तियों का विज्ञापन तत्काल जारी करने मांग कर रहे थे।
ममता ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी, एकता का प्रतीक बताया
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह मानवता के लिए एकता का संदेश देने वाले और सदैव मार्गदर्शन करने वाले प्रकाशस्तंभ हैं।सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में बनर्जी ने कहा कि टैगोर का दर्शन बांग्ला भाषा, संस्कृति और विरासत के पुनर्जन्म का प्रतीक है। उन्होंने लिखा, ’’उनका गहन जीवन-दर्शन हमारी दैनिक यात्रा के लिए सदैव मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है। उन्होंने हमें सिखाया कि विभाजन सत्य नहीं है, सत्य तो एकता है।’’
तमिलनाडु: सरकार गठन के लिए वीसीके आज टीवीके को दे सकती है समर्थन
वामपंथी दलों के पुराने सहयोगी विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) शनिवार को विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ’तमिलगा वेत्री कषगम’ (टीवीके) को औपचारिक समर्थन देने की घोषणा कर सकती है।वीसीके के प्रमुख टी. थिरुमावलवन ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी का निर्णय वामपंथी दलों के फैसले के अनुरूप होगा। वाम दलों ने पहले ही सरकार गठन के लिए टीवीके को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है।
टीवीके के मनोनीत विधायक मैरी विल्सन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेता विजय जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी संस्थापक के करीबी सहयोगी और वीसीके नेता वन्नियारासु ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वीसीके सत्ता में हिस्सेदारी पाने को इच्छुक है, और टीवीके ऐसा करने को तैयार है।
पीएम मोदी ने वयोवृद्ध कार्यकर्ता के छुए पैर, योगी ने पहनाया भगवा पटका
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में कई यादगार पल देखने को मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु को भगवा पटका पहनाया और पीएम मोदी ने गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई।कौन हैं माखनलाल सरकार? जिनके पीएम मोदी ने पैर छू लिया आशीर्वाद
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद खास रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बड़े समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह हैं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का। जिनका पीएम मोदी ने पैर छुकर आर्शीवाद लिया।शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में उमड़े भाजपा समर्थक
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए उत्तर बंगाल के अलावा झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों सहित देश-विदेश से भाजपा के हजारों समर्थक शनिवार को कोलकाता पहुंचे, जिससे ब्रिगेड परेड मैदान भगवा रंग में रंग गया।मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत शुभेंदु अधिकारी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
सुलतानपुर में लूट के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में दो दिन पहले हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में ’रिकवरी एजेंट’ के रूप में कार्यरत रामकृष्ण विश्वकर्मा ने सात मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि काम से लौटते समय बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे 32 हजार रुपये लूट लिए।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह हादसा आठ और नौ मई की दरमियानी रात खजूरी खास इलाके में हुआ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’पुलिस को घटनास्थल पर एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक मारुति सेलेरियो कार मिली।’’ उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बंगाल में भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं, श्यामा प्रसाद के सपनों को पूरा करेगी : दिलीप घोष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली पार्टी की पहली सरकार जनता की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी।राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खड़गपुर सदर के विधायक घोष ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी भाग में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने टैगोर को श्रद्धांजलि दी, उन्हें 'भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज' बताया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार तथा ’’भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज’’ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। टैगोर की जयंती ’पोचिशे बोइशाख’ यानी बांग्ला महीने बोइशाख के 25वें दिन मनाई जाती है। इसे रवीन्द्र जयंती के रूप में जाना जाता है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’आज पोचिशे बोइशाख के विशेष अवसर पर हम गुरुदेव टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के लेखक, विचारक और कवि थे।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश का ’’अमर सितारा’’ बताया।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि टैगोर की ’’अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति’’ ने युगों-युगों तक लोगों का मार्गदर्शन किया है।
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के दो और तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया
अमेरिकी बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी बलों के साथ गोलीबारी के बाद ईरान के दो तेल टैंकरों पर हमला कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान द्वारा एक और मिसाइल तथा ड्रोन हमला किए जाने की सूचना दी।शुक्रवार को हुए हमलों के कारण अमेरिका एवं ईरान के बीच के नाजुक युद्धविराम को लेकर संदेह और गहरा गया है। अमेरिका युद्ध समाप्त करने, जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से जुड़े समझौते के अपने ताजा प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।
रेल मंत्रालय ने ठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन को सैद्धांतिक मंजूरी दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि रेल मंत्रालय ने मुलुंड और ठाणे के बीच एक नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। फडणवीस ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया।स्थानीय राजनीतिक नेताओं की यह मांग काफी समय से लंबित है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सरकारी मानसिक रोग चिकित्सालय की भूमि पर एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन विकसित किया जाए।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे अगले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष
सरकार ने पूर्व सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) नियुक्त किया है। सुब्रमणि, जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर फिर से छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।
दिल्ली: तीन साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म, आरोपी को मिली जमानत
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक निजी स्कूल के भीतर 57 वर्षीय कर्मचारी द्वारा तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना एक मई को तब प्रकाश में आई जब पीड़िता की मां ने जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्कूल के ही एक कर्मचारी ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने दाखिले के दूसरे दिन 30 अप्रैल को स्कूल गई थी। घर लौटने के बाद उसने दर्द की शिकायत की। मां द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने कथित तौर पर बताया कि उसे स्कूल के एक अलग हिस्से में ले जाया गया जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ यह दुष्कर्म किया।
रूस व यूक्रेन ने तीन दिन के युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली के अनुरोध पर सहमति जताई : ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के नेताओं ने तीन दिवसीय युद्धविराम और कैदियों के आदान-प्रदान के उनके अनुरोध पर सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा कि ऐसा युद्धविराम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के "अंत की शुरुआत" हो सकता है।ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि युद्धविराम शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। शनिवार को रूस में विजय दिवस है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर रूस की याद में मनाया जाता है।
टीसीएस नासिक उत्पीड़न मामला: आरोपी निदा खान को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
नासिक की एक अदालत ने शुक्रवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।इसके साथ ही पुलिस ने दावा किया कि एआईएमआईएम के एक पार्षद ने निदा खान और उसके परिवार को शरण दी थी।
टीसीएस की कर्मचारी रही निदा खान को बृहस्पतिवार को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार थी। उसे शुक्रवार को यहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के. जी. जोशी की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने सात दिन के लिए उसकी हिरासत की मांग की। अदालत ने उसे 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला दुबे निवासी सुमित उर्फ आलोक (24), सौरभ (20) और आशीष मोटरसाइकिल से बेनीपुर मार्ग स्थित भसूड़ा पुलिया के पास बने देवी मंदिर जा रहे थे। भसूड़ा पुलिया चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।
‘गेंद रिंग में नहीं गई तो बुलडोजर ले जाते...’, अखिलेश का CM योगी पर तंज; वोट चोरी से लखनऊ के जलभराव तक पर घेरा
बंगाल में साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बोले- बदल गया है सूबे का माहौल
वांगचुक ने CEC के खिलाफ 2 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिया समर्थन, बोले- जवाबदेही जरूरी
UP में सीट बंटवारे पर कांग्रेस का क्या है A, B, C फॉर्मूला? डील से पहले कैसे बयानों से सपा पर दबाव बना रही पार्टी
'अल्लाह से दुआ करूंगा कि सुवेंदु अधिकारी को पृथ्वी से हटा दें', हुमायूं कबीर ने बंगाल CM को लेकर दिया विवादित बयान
© 2026 Times Horizon Private Limited
