LIVE

Aaj Ki Taza Khabar, 09 जुलाई 2023: उत्तर भारत में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

Aaj Ki Taza Khabar, 09 जुलाई 2023: उत्तर भारत में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

Aaj Ki Taza Khabar, 09 जुलाई 2023: उत्तर भारत में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

Aaj ki Taza Khabar, हिंदी न्यूज़ लाइव 09 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई और भूस्खलन एवं वर्षा जनित विभिन्न घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर हैं। कई शहरों और कस्बों में सड़कें तथा आवासीय क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गए और रिकॉर्ड बारिश के चलते निकाय व्यवस्था पंगु नजर आई। अचानक आई बाढ़ से पर्वतीय इलाकों में सड़कें बह गईं। इस बीच, अधिकारियों ने पर्यटकों से मौसम में सुधार के बाद यात्रा की योजना बनाने को कहा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली तथा अन्य स्थानों के लोगों द्वारा जलमग्न सड़कों पर कागज की नावों की तरह तैरते वाहन, आवासीय क्षेत्रों में गंदा पानी घुसने, उफनती नदियों और भूमि के धंसने के कारण तटों पर डूबे हुए मंदिर और अन्य संरचनाओं की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गईं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

JUL 09, 2023 23:09 IST

राजस्थान के 500 शिक्षक अब देश-विदेश में अध्यापन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे

राजस्थान के सरकारी कॉलेज, सरकारी पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालयों के 500 शिक्षक अब देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षण से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। ये शिक्षक इन संस्थानों में शिक्षण में हो रहे नवाचार और तकनीक को समझेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में ‘टीचर इंटरफेस फॉर एक्सीलेंस’ (टीआईई) कार्यक्रम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसंधान और प्रशिक्षण सुविधाओं पर 23.50 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम से शिक्षक उत्कृष्ट शैक्षिक नीतियों से परिचित और प्रशिक्षित हो सकेंगे। इससे राज्य में उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
JUL 09, 2023 23:08 IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 2016 से 2022 के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि 10 अक्टूबर, 2022 को मामले की जांच का आदेश दिया गया था, जिसके बाद सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के सतर्कता ब्यूरो थाने में रविवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच अवधि के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। आमदनी के मुकाबले खर्च 7,96,23,921 रुपये (176.08 प्रतिशत) अधिक था।”
JUL 09, 2023 23:08 IST

भाजपाः ‘विजय संकल्प' बैठक में राजस्थान चुनाव की रणनीति पर चर्चा

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार पर युवाओं, किसानों और महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को अगली सरकार बनाने के लिए ‘‘ऐतिहासिक’’ जनादेश देंगे। पार्टी नेताओं की ‘‘विजय संकल्प’’ बैठक से पहले जोशी ने सवाई माधोपुर में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए पूर्ण ऋण माफी और युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था लेकिन सरकार वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ''सरकार पिछले साढ़े चार साल में कुर्सी की खींचतान में व्यस्त रही। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, कांग्रेस शासन में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और लोग चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।’’ भाजपा नेता ने राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान योजना शुरू करने के बाद राजस्थान सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आई।
JUL 09, 2023 22:45 IST

उप्र : किशोर से कुकर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक मिठाई की दुकान के कर्मचारी को उसी दुकान पर काम करने वाले 13 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रितेश त्रिपाठी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया, "शुक्रवार की दोपहर चुन्नू और मुन्नू नामक कर्मचारियों ने दुकान की छत के ऊपर बने कमरे में अपने 13 वर्षीय सहकर्मी के साथ कुकर्म किया था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनमें से चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
JUL 09, 2023 22:45 IST

दिल्ली: पटपड़गंज में नाबालिग छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पड़ोसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक शनिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता (10) और आरोपी गाजीपुर गांव में रहते हैं। लड़की अपने पिता और भाई-बहनों के साथ रहती है जबकि आरोपी पेशे से चालक है। शनिवार की रात नाबालिग की एक महिला पड़ोसी ने आरोपी को लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करते देखा और शोर मचाया जिसके बाद पीड़िता के पिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
JUL 09, 2023 22:43 IST

दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा ने केजरीवाल की आलोचना की, मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने भारी बारिश के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन जलभराव हो जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना की तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब पूरी दिल्ली जलमग्न है तथा लोग कठिनाइयां महसूस कर रहे हैं तब मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘राजनीतिक अभियान’ के लिए हरियाणा जाने का चुनाव किया। सचदेवा केजरीवाल की हरियाणा की पंचकूला यात्रा का जिक्र कर रहे थे जहां उन्होंने आप का ‘बिजली आंदोलन’ शुरू किया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नालों से गाद निकालने में घोटाला हुआ है फलस्वरूप सड़कों एवं गलियों में पानी भर गया है। उन्होंने भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में जलभराव से निपटने तथा लोगों की मदद करने का निर्देश दिया।
JUL 09, 2023 22:43 IST

भाजपा अध्यक्ष ने हैदराबाद में क्षेत्रीय सलाहकार बैठक की अध्यक्षता की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को यहां दक्षिणी और कुछ अन्य राज्यों के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। हैदराबाद में भाजपा के तेलंगाना मुख्यालय में आयोजित क्षेत्रीय सलाहकार बैठक में पार्टी महासचिव बी एल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसदों और विधायकों तथा राज्य इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘जे पी नड्डा जी आज हैदराबाद में भाजपा की 12 राज्यों की इकाइयों के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।’’
JUL 09, 2023 14:13 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उनके द्वारा आरएसएस के पूर्व चीफ गुरू गोलवलकर को लेकर एक ट्वीट के बाद दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह पर नफरत फैलाने का आरोप है।
JUL 09, 2023 12:26 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली ने बारिश के 41 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली के सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, सड़के तालाब में बदल चुकी हैं, अंडरपास पानी से लबालब भरे हैं। किसी भी हालात का सामना करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने संडे की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क पर उतरने के निर्देश दिए हैं।
JUL 09, 2023 11:03 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे चिराग पासवान

सूत्रों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मोदी कैबिनेट में सीट पक्की हो गई है। 12 जुलाई को वह स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि, विभाग का आवंटन बाद में होगा।
JUL 09, 2023 10:45 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल हिंसा में BSF को नहीं दी गई थी संवेदनशील बूथों की जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के बीच हुई हिंसा के बाद ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देते हुए बीएसएफ ने बड़ा दावा किया गया है। बीएसएफ ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने उन बूथों की जानकारी नहीं दी थी, जो संवेदनशील थे। रिपोर्ट में सामने आया है कि जहां केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी, उन बूथों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। हालांकि, जहां राज्य पुलिस बल तैनात था, उन संवदेनशील बूथों पर हिंसा ज्यादा हुई।
JUL 09, 2023 09:12 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: उफान पर ब्यास नदी

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू में लगातार भारी बारिश के बीच ब्यास नदी उफान पर है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर मंडी से कुल्लू की ओर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।
JUL 09, 2023 08:10 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 15 मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना ने पाक डेल्फ़्ट द्वीप से दो नावों के साथ रामेश्वरम के 15 मछुआरों को पकड़ लिया।
JUL 09, 2023 12:12 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि लाहुल और स्पीति जिले में हिमस्खलन और अचानक बाढ़ की संभावना है।
JUL 09, 2023 06:32 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली में सुबह-सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली व एनसीआर के इलाके में आज भी भारी बारिश हो सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 09, 2023 06:31 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: त्रिपुरा में 498 किलोग्राम गांजा बरामद

त्रिपुरा में महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में अगरतला सेक्टर असम राइफल्स की राधानगर बटालियन ने कल धलाई जिले के अंबासा से एक आरोपी को पकड़ा। सुरक्षा बलों ने उसके पास से 2 करोड़ की 498 किलोग्राम मारिजुआना(गांजा) जब्त की।
JUL 09, 2023 06:25 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE: सूडान में एयर स्ट्राइक में 22 की मौत

सूडान के एक शहर पर हवाई हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक के सबसे खूनी हमलों में से एक है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।
JUL 09, 2023 06:20 IST

आज की ताजा खबर 09 जुलाई 2023 LIVE:मुंबई में 6000 किलो का लोहे का पुल चोरी

मुंबई के मलाड इलाके में 6,000 किलोग्राम वजनी लोहे का पुल चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रमोद तावड़े ने बताया, 26 जून को हमें अडानी कंपनी से शिकायत मिली कि बिजली के बड़े तारों को ले जाने के लिए नाले पर बना पुल चोरी हो गया है। पुल की लागत करीब 2 लाख रुपये है। हमने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक उस फर्म का कर्मचारी है जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था।

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित