Aaj Ki Taza Khabar Live Blog: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से 12 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। कालेश्वर के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने के लिए मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर इंतजार करने की अपील की है।
झारखंड छात्र आंदोलन, झारखंड छात्र प्रदर्शन, मेटा, राहुल गांधी, कांग्रेस, पीएम मोदी, ट्रंप से जुड़ी बड़ी खबरें: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी META को अमेरिका में बड़ा कानूनी झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने युवाओं को सोशल मीडिया से हुए कथित नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी को 567 मिलियन डॉलर (करीब ₹5,000 करोड़) चुकाने का आदेश दिया है।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कहा कि सीबीआइ के आरोपपत्र और उसके साथ दाखिल दस्तावेज की प्रारंभिक जांच (स्क्रूटनी) पूरी हो चुकी है। अब अदालत सात अगस्त को यह तय करेगी कि मामले में संज्ञान लिया जाए या नहीं।
मौसम विभाग ने देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे कई स्थानों पर बड़े पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आदित्यनाथ हिंडन हवाईअड्डे से हेलिकॉप्टर द्वारा मेरठ पहुंचेंगे। इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के निकट बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है। कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को एडीजी (मेरठ जोन) भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से 12 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार शाम जमीन धंसने की घटना के बाद 12 से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह भू-धंसाव कोयला खनन में लगी एक कंपनी द्वारा किए गए विस्फोट के कारण हुआ, जिससे छताबाद इलाके में जमीन कई फीट नीचे धंस गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया, "भू-धंसाव के बाद दीवारें झुक जाने से कई निवासी अपने घरों के भीतर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।" पुलिस ने बताया कि सोते समय हुस्ना बानो नाम की एक बुजुर्ग महिला के ऊपर दीवार का एक हिस्सा गिरने से वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद राहत व बचाव कार्य चलाने और प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया स्थित पुनर्वास केंद्रों में स्थानांतरित करने के लिए पुलिस, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कर्मियों और जिला प्रशासन को मौके पर तैनात किया गया है।गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने यूपी के साथ MoU को दी मंजूरी
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद दोनों राज्य परियोजना की रूपरेखा और क्रियान्वयन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच संपर्क बेहतर होगा और धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक निवेश, व्यापार तथा रोजगार को नई गति मिलेगी। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। इसके पूरा होने पर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम होने के साथ माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स को भी बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का मानना है कि इस एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने से उत्तराखंड को देश के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा। सरकार के मुताबिक, इससे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। एक अन्य निर्णय में, राज्य मंत्रिमंडल ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उपलब्ध 73 हेक्टेयर वन भूमि में से आवश्यकतानुसार लगभग 30 हेक्टेयर भूमि उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।अमृतसर के पुलिस आयुक्त भुल्लर का तबादला किया गया
पंजाब सरकार ने अचानक लिए फैसले में शुक्रवार को अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उनके तबादले के समय को लेकर निश्चित रूप से सवाल खड़ा होता है। सरकारी आदेश के अनुसार, अमृतसर के बॉर्डर रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरमनबीर सिंह को अमृतसर के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के अनुसार, भुल्लर अगले आदेश तक पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भुल्लर के तबादले का समय निश्चित रूप से सवाल खड़े करता है। बिट्टू ने अपने पोस्ट में पूछा, ’’क्या जंतर-मंतर की कथित साजिश के बारे में उनके सटीक खुलासों से (अरविंद) केजरीवाल परेशान हो गए थे?’’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका ’’सटीक खुलासों’’ से क्या आशय था।पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि उसने आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियारों एवं गोला-बारूद बरामद कर चार नाबालिगों समेत नौ आरोपियों को पकड़ा है। बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने एक यूआरएल और इसी तरह के अन्य यूआरएल अपलोड किए हैं, जिनमें चार अगस्त को अमृतसर में भुल्लर द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन की बातों से जुड़े संपादित अंश शामिल हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में पंजाब पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर संवाददाता सम्मेलन को इस तरह से पेश किया गया, जिससे नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों को पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने का प्रयास किया गया। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से बयान में कहा गया कि चार अगस्त को अमृतसर के पुलिस आयुक्त के संवाददाता सम्मेलन में बताया गया था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग जंतर-मंतर गए थे और पेट्रोल बमों के जरिए प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इसमें कहा गया कि ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया कि गिरफ्तार किए गए लोग इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का उस आतंकी मॉड्यूल से कोई संबंध था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा था कि वीडियो के ’बैकग्राउंड विजुअल’ में बदलाव, चुनिंदा हिस्सों को काटना और साथ में दिए गए शीर्षक और विवरण इस तरह से पेश किए गए हैं, जिससे यह गलत और भ्रामक धारणा बनती है कि गिरफ्तार किए गए लोगों का जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शनों से संबंध था।
दिल्ली में नाले में गिरने के बाद लापता हुए व्यक्ति का शव मिला
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक खुले नाले में बह जाने के बाद लापता हुए शख्स का शव शुक्रवार को तलाश अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, उसकी पहचान स्थापित करने और घटना की वजह बनी परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने शुक्रवार को दूसरे दिन व्यक्ति की तलाश फिर से शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश, अत्यधिक पानी और खराब दृश्यता के कारण अभियान प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का शव बाद में बामनोली नाले के एक हिस्से से बरामद किया गया। व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि उन्होंने बामनोली मुख्य स्टैंड के पास एक व्यक्ति को नाले में गिरते हुए देखा था, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन अब तक पीड़ित की पहचान करने वाला कोई फुटेज नहीं मिला है।उत्तर प्रदेश के मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंध की वजह से एक दोस्त की हत्या की
उत्तर प्रदेश के मऊ में दो व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका से कथित तौर पर संबंध होने के कारण 30 वर्षीय दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक बलवंत सिंह का शव मंगलवार को हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गहनी गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। बलवंत खुद भी शादीशुदा था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि बलवंत के आरोपी विवेक सिंह की पत्नी और देवेंद्र यादव की प्रेमिका के साथ कथित रूप से संबंध थे, जिसके कारण दोनों से उसकी दुश्मनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बलवंत को कथित तौर पर डंडों से पीटा और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम बलवंत अपने घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित एक ट्यूबवेल पर गया था।पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बलवंत के पिता प्रदीप की ओर से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की पहचान विवेक सिंह उर्फ सीटू सिंह और देवेंद्र यादव के रूप में की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत कानूनी कार्रवाई जारी है।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य और सक्रिय दो महिला उग्रवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य की पहचान सालुका कायम के रूप में हुई है जबकि दो महिला उग्रवादियों में से एक कोडोमुनी कोड़ा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया, ’’सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों के परिणामस्वरूप सालुका कायम ने आत्मसमर्पण किया।’’ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ का रहने वाला कायम भाकपा (माओवादी) के गिरफ्तार पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के समूह में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि बेसरा पर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और वह 175 मामलों में वांछित था। उसे पिछले महीने के अंत में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि कायम कई वर्षों से माओवादी संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था और उसके खिलाफ सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट करने, हत्या, रंगदारी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप हैं।राहुल गांधी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने मोटरसाइकिल रैली निकाली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम ’छात्रों की गूंज’ की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता रजनीश ने बताया कि आज अजय राय के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रैली छात्रसंघ भवन से प्रारंभ होकर कटरा, बैंक रोड, डब्ल्यू.एस. रोड सहित शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बड़ी संख्या में छात्र भी इस अभियान से जुड़ते गए। इससे पूर्व दिन में, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी के ’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी अनुमति मिल गई हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे। शहर के केपी ग्राउंड में आठ अगस्त की शाम को होने वाले कार्यक्रम के लिए केपी ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार रात सशर्त मंजूरी प्रदान की थी।श्री गुरु हरकिशन साहिब जी की जयंती के मौके पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आसमान में आतिशबाजी हुई।
ओडिशा के कालाहांडी में भाजपा नेता फकीर राणा की कथित हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को कालाहांडी जिले में स्थानीय भाजपा नेता फकीर राणा की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत दाम करलाखुंटा की सरपंच स्निग्धा राणा के पति फकीर राणा की बुधवार शाम कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पंचायत कार्यालय के पास तब हुई जब वह पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस मामले में स्निग्धा राणा ने बृहस्पतिवार को मदनपुर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दाम करलाखुंटा गांव निवासी तुलसीराम साहू और सुरा सिंह पात्रा तथा पट्टामुंडा गांव निवासी बलदेव साहू के रूप में हुई है। कालाहांडी जिले के पुलिस अधीक्षक नागराज देवरकोंडा ने कहा, "शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।" पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को संभावित वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा, "घटना पीड़ित और तीनों आरोपियों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई।"
दिल्ली के छतरपुर इलाके में भीषण जलभराव
सांसदों को बारिश से बचाने के लिए संसद के मकर द्वार पर पोर्च बनाने की योजना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को आर्किटेक्ट और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया कि वे संसद भवन के मकर द्वार पर एक द्वार मण्डप (पोर्च) बनाने की संभावना का पता लगाएं, ताकि सांसदों को बारिश आदि मौसमी परिस्थितियों से बचाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि बिरला का मानना है कि संसद भवन के दरवाजे पर खड़े सांसदों के लिए पोर्च का निर्माण फायदेमंद होगा। इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन से निरंतर बारिश हो रही है। पुराने संसद भवन में कुछ द्वारों पर पोर्च बने हुए हैं, जिनमें वह प्रवेश स्थल भी शामिल है जिसका इस्तेमाल सांसद करते थे। लोकसभा अध्यक्ष ने आर्किटेक्ट और सीपीडब्ल्यूडी से नए संसद भवन के मकर द्वार पर भी ऐसी ही सुविधा बनाने के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बृहस्पतिवार को संसद भवन के बाहर बिना छाते के बारिश में खड़े देखा जा सकता है।राजस्थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरू कस्बे के पास एसयूवी पलटने से एक युवती समेत दो जनों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात बगरू थाना क्षेत्र में ’बड़ के बालाजी’ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के तौर पर हुई है। वाहन में उनके साथ मौजूद युवक घायल हो गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार एसयूवी स्कॉर्पियो सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने से पहले गाड़ी कई बार पलटी। पुलिस ने कहा कि वाहन के शीशे पर पानी पड़ने से चालक को देखने में दिक्कत हुई होगी। अचानक ब्रेक लगाए जाने पर वाहन अनियंत्रित हो या। घटना के दौरान टायर फटने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमन और रेवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग के पास हुई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई थी। पुलिस ने बताया कि कार में बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त मुश्किल थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान लखनऊ के विकास नगर इलाके में खुर्रम नगर की साकेत विहार कॉलोनी निवासी अल्माश हक (32) के तौर पर हुई। कार अल्माश के नाम पर ही पंजीकृत थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे पर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसके भीतर एक युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रायबरेली जिले के निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह (36) के रूप में हुई है। वह लखनऊ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, उसकी कार बुधवार शाम से ही उसी स्थान पर खड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार, ज्ञानेन्द्र सिंह ऋण एवं वित्तीय लेन-देन से संबंधित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में अमित शाह की गैर-मौजूदगी पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया।PM मोदी के साथ नए NDA सांसदों की 'ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी', पहली बार चुने गए सांसदों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के करीब 45 नवनिर्वाचित और पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसदों से मुलाकात की। यह मुलाकात नाश्ते पर आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री ने नए सांसदों से संवाद किया और संसदीय कार्यशैली तथा जनसेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। बैठक में विभिन्न दलों से हाल ही में NDA में शामिल हुए सांसद भी मौजूद रहे। इनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना-UBT) छोड़कर NDA में आए सांसद भी शामिल थे।रांची पहुंचेगी कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम, छात्र आंदोलन को देगी समर्थन
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन को अब अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोर टीम आज रांची पहुंचेगी और आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में शामिल होगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी रांची पहुंचकर जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनकी मांगों का समर्थन करेंगे।Chamoli: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गिरा मलबा, यातायात ठप
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। कालेश्वर के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने के लिए मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर इंतजार करने की अपील की है।
देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे कई स्थानों पर बड़े पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।NEET-UG पेपर लीक मामले में आज होगी कोर्ट में सुनवाई
राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। दो आरोपितों विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने 18 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कहा कि सीबीआइ के आरोपपत्र और उसके साथ दाखिल दस्तावेज की प्रारंभिक जांच (स्क्रूटनी) पूरी हो चुकी है। अब अदालत सात अगस्त को यह तय करेगी कि मामले में संज्ञान लिया जाए या नहीं।META को तगड़ा झटका, लगा ₹5,000 करोड़ का जुर्माना
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी META को अमेरिका में बड़ा कानूनी झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने युवाओं को सोशल मीडिया से हुए कथित नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी को 567 मिलियन डॉलर (करीब ₹5,000 करोड़) चुकाने का आदेश दिया है। यह फैसला बच्चों की मानसिक सेहत और सुरक्षा से जुड़े चर्चित मुकदमे में आया है।
जस्टिस स्वर्ण कांता पोस्ट मामला, केजरीवाल समेत कई लोगों ने नहीं हटाए ट्वीट, दिल्ली HC में दी गई जानकारी
तृणमूल कांग्रेस सिंबल विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत ने दिया आश्वासन
₹370 बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे की FIR क्लब करने की मांग पर SC ने जारी किया नोटिस
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए तो दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
'भले ही आज एनकाउंटर हो रहे हों, लेकिन मुसलमानों का भला हो रहा है, सपा राज आया तो'...बोले मौलाना रशीदी
© 2026 Times Horizon Private Limited
