Aaj Ki Taza Khabar: आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की PC, जापान पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी
सोनम वांगचुक की हिरासत मामले पर SC में हुई सुनवाई
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मों की याचिका पर केन्द्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई अब 14 अक्टूबर को होगी।सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर 'सुप्रीम' सुनवाई आज
लेह में हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर आज सुनवाई होनी है। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज है और ISI से संपर्क का भी दावा किया गया है।जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार तड़के 2:47 बजे (IST) भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई।कटक में हिंसा और आगजनी के बाद इंटरनेट बंद
ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। राज्य सरकार ने रविवार रात कटक के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (बीएनएसएस की धारा 163) लागू कर दी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं।डिटेन होते ही पुलिस से क्या बोले अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने क्या दिया जवाब? देखिए वीडियो
‘देश में लगाया गया काला आपातकाल’ जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
Video: पुलिस की गिरफ्त में अभिजीत दिपके, फ्लाइट में ही पुलिस ने कर लिया डिटेन, सौरभ दास और आशुतोष रांका भी पकड़े गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ‘शुभ महालया’ की शुभकामनाएं; समाज में सुख, शांति और करुणा की कामना
मिसिसॉगा के मेयर पद के चुनाव में बॉलीवुड गाने की एंट्री, 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने से वोटरों को लुभा रहीं भारतीय मूल की दमरेला Video
© 2026 Times Horizon Private Limited
