06 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; एलन मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
- पीएम मोदी 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
- एलन मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
- भारत, अर्जेंटीना का समग्र संबंधों में नयी गति लाने का संकल्प
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ रथयात्रा में हिस्सा लिया
- 10-12 देशों को पत्र भेजे जा रहे हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी शुल्क पर कहा
मंडी में बादल फटने के बाद पूरा परिवार लापता
डी जिले के तलवारा गांव में बादल फटने की घटना में दस महीने की नितिका के परिवार के तीन सदस्य या तो बह गए या उनकी मृत्यु हो गई और वह संभवतः अपने परिवार की अकेली जीवित सदस्य रह गयी है। मंगलवार को जब गांव में बादल फटा तब बच्ची के 31 वर्षीय पिता रमेश कुमार अपने घर के अंदर घुस रहे पानी को रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी बादल फटने से गांव में तबाही मच गई। उनका शव मलबे में मिला। नितिका की मां राधा देवी (24) और दादी पुर्णू देवी (59) रमेश की तलाश में निकल पड़ीं। दोनों महिलाओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है।Amarnath Yatra: अबतक 65,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2025 में आज तक करीब 65,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। आज करीब 18,000 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जबकि तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज पहलगाम नुनवानन और बालटाल बेस कैंप पहुंचा। तीर्थयात्रियों ने अधिकारियों और सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें प्रदान की गई सेवाओं और सुविधाओं की सराहना की है। अमेरिका सहित विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।हर मुद्दे को आतंकवाद से न जोड़ें : सलमान खुर्शीद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को यहां कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक होटल कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा होने के बीच कहा कि हर आपत्तिजनक घटना को आतंकवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। खुर्शीद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर निंदनीय कृत्य को आतंकवाद के बराबर नहीं माना जाना चाहिए। आप किसी कृत्य की आलोचना कर सकते हैं लेकिन इससे वह आतंकवाद नहीं बन जाता। ये हमारे समाज के आंतरिक मामले हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम एक-दूसरे को ठेस न पहुंचाएं।’’गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 33 फलस्तीनी मारे गये
गाजा में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 33 फलस्तीनी मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए वाशिंगटन जाने की तैयारी कर रहे हैं।बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ा झटका
मजीठिया को कड़ी सुरक्षा के बीच नाभा जेल ले जाया गया है। रविवार को मजीठिया की रिमांड खत्म हुई, जिसके बाद कोर्ट में पेशी हुई। मोहाली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबरTMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ किया न्यायालय का रुख
तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। महुआ ने अपनी याचिका में कहा कि वह निर्वाचन आयोग के 24 जून के आदेश को रद्द करने का अनुरोध करती हैं, जिसके तहत संविधान के विभिन्न प्रावधानों का कथित उल्लंघन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबरमुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी घटना हुई है। रविवार को एक कंपनी में काम करते हुए धमाका हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि अन्य 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में हुई। जानकारी के मुताबिक, वीर बालाजी पेपर मिल में सुबह तड़के विस्फोट हुआ था। तेज धमाके के साथ मशीन का पार्ट बिखर गया। दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। घटना के समय कंपनी का शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा यहां मौजूद था, जो चपेट में आ गया। अन्य 4 कर्मचारी भी इस दौरान झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी एक महिला समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान चंदेल जिले के विभिन्न हिस्सों से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्रेपक (पीआरओ) की एक महिला सदस्य को शनिवार को थौबल के सलुंगफाम इलाके से पकड़ा गया जबकि संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के नागमपाल इलाके से गिरफ्तार किया गया।हिमाचल में फिर बारिश की चेतावनी
अगले 6 घंटों में बिलासपुर, चंबा,हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारीश होने की संभावना है।फडणवीस ने पंढरपुर में की ‘आषाढ़ी एकादशी' पूजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को पंढरपुर शहर में ‘आषाढ़ी एकादशी’ के अवसर पर महापूजा की और किसानों की समृद्धि तथा राज्य के सभी संकटों को दूर करने की भगवान विट्ठल से प्रार्थना की। यह परंपरा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री प्रति वर्ष आषाढ़ी एकादशी पर सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी को समर्पित मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ रथयात्रा में हिस्सा लिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार रात ग्वालियर शहर में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह और प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे। यादव ने भगवान जगन्नाथ के रथ के पास पूजा-अर्चना की और प्रतीकात्मक रूप से रस्सी को छूकर रथ खींचने की पारंपरिक रस्म में हिस्सा लिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ।भारत, अर्जेंटीना का समग्र संबंधों में नयी गति लाने का संकल्प
भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने तथा रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, औषधि, ऊर्जा और खनन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर शनिवार को सहमति जतायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों स्वाभाविक साझेदारों के बीच संबंधों को ‘‘और अधिक ऊंचाइयों’’ पर ले जाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचने के एक दिन बाद अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत की। वैसे तो मोदी ने 2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना की यात्रा की थी, लेकिन 57 साल के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह दक्षिण अमेरिकी देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।10-12 देशों को पत्र भेजे जा रहे हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी शुल्क पर कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनका प्रशासन 10 से 12 देशों को पत्र भेजकर जवाबी शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) की दरों का विवरण साझा कर रहा है और पूरी प्रक्रिया नौ जुलाई तक पूरी हो सकती है। ट्रंप ने यह टिप्पणी ऐसे समय में दी है जब भारत में इस बात को लेकर संशय बढ़ रहा है कि क्या नयी दिल्ली और वाशिंगटन, ट्रंप द्वारा तय की गई शुल्क की समयसीमा खत्म होने से पहले बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे पाएंगे।एलन मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
अमेरिकी उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब सीधे राजनीति में उतरने जा रहे हैं। मस्क ने अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। मस्क 'अमेरिका पार्टी' के नाम से नया राजनीतिक दल बनाएंगे।पीएम मोदी 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं, जिसके दौरान वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और राजकीय यात्रा करेंगे। शनिवार शाम (स्थानीय समय) गैलेओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है।'चुनाव आयोग से बिना अपॉइंटमेंट मिलना चाहते थे 240 सांसद, प्रोटोकॉल के खिलाफ प्रस्ताव,' ECI ने जारी किया प्रेस नोट
CM से PM तक... जनसेवा के 25 साल का सफर, कैबिनेट ने गिनाईं मोदी सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां
CJP ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बड़े एक्शन का किया ऐलान, महिला पत्रकारों के समर्थन में करेंगे प्रोटेस्ट
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी मोर्चा होगा और मजबूत, 'वोट चोरी' के मुद्दे पर आज AAP करेगी प्रदर्शन
Earthquake: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, 4.9 रही तीव्रता, चमोली रहा केंद्र
© 2026 Times Horizon Private Limited
