आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2026: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में आज CJP का प्रदर्शन, पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि, राजघाट पर 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि, राजघाट पर 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल हुएराजा वड़िंग की राहुल गांधी से आज मुलाकात, सुबह 10:45 बजे होगी बैठक
कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सुबह 10:45 बजे होने की जानकारी सामने आई है। मुलाकात को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि पंजाब से जुड़े राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।राजा वड़िंग और राहुल गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब कांग्रेस में संगठन और विभिन्न राज्यों से जुड़े राजनीतिक मुद्दों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। बैठक के बाद सामने आने वाली जानकारी से इसके एजेंडे को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाक मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 वनडे विश्व कप का मुकाबला 10 अक्तूबर को खेला जाएगा।पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। वहीं, मानसून के असमान असर के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। भाखड़ा बांध का जलस्तर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में चिंता बढ़ गई है।CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन आज
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दो क्योंकि...', NCPI ने चिट्ठी लिखकर क्यों की मांग? युसूफ पठान ने किया किनारा
Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल होकर बापू को दी श्रद्धांजलि
'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित जिम संचालक गिरफ्तार, कोटद्वार में व्यापारी से मारपीट का आरोप; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
VIDEO: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए ओवैसी, AIMIM प्रमुख ने तारीफ में क्या-क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का मोर्चा, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में आज प्रदर्शन, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त
© 2026 Times Horizon Private Limited
