आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 22-May-2026: हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हुई महाआरती, ट्विशा के पोस्टमार्टम के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें (Top Hindi News Today) 22-May-2026: देश और दुनिया में शुक्रवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं हुईं तो चलिए विस्तार से दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 22-May-2026: देश और दुनिया में शुक्रवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर एम्स दिल्ली ने पांच सदस्यीय टीम गठित की है, जो भोपाल जा रही है। वहीं, नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर...

aaj ki 10 badhi khabre

आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)

1. भोपाल जा रही AIIMS की टीम

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बार फिर से हो रहे पोस्टमार्टम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गठित की है जिसे भोपाल भेजा जा रहा है।

2. नीट मामले को लेकर PM मोदी पर बरसी कांग्रेस

कांग्रेस ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह द्वारा संसद की एक समिति के समक्ष की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में हुई "धांधली" को दबाने का प्रयास हो रहा है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

End of Feed