Weather Update: बारिश के साथ गरज रहे बादल, ठंड ने दी फिर दस्तक, दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में अलर्ट, पढ़ें- मौसम का पूर्वानुमान

Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तराखंड में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

IMD Weather Update: फरवरी का महीना शुरू हो गया है और तेज बारिश के साथ इसकी शुरुआत हुई। राजधानी दिल्ली व आसपास NCR में आने वाले शहरों में तेज बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं और सुबह-सुबह ही मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। आज रविवार है और दफ्तरों की छुट्टी रहती है, इससे लोगों को खास परेशानी तो नहीं आएगी, लेकिन आज देश में बजट भी है तो सड़कों पर चहल-पहल रह सकती थी, लेकिन बारिश ने शिड्यूल को बदलने पर मजबूर कर दिया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 1 फरवरी को भारत में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें बारिश, बर्फबारी, कोहरा और तेज हवाएं कई इलाकों को प्रभावित करेंगी। मौसम में यह बदलाव एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है, जो देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों को प्रभावित कर रहे हैं।

barish (2)

बारिश के साथ गरज रहे बादल, ठंड ने दी फिर दस्तक

पिछले 24 घंटों में, उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में, खासकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई, जिससे सामान्य आवाजाही पर काफी असर पड़ा। आज सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

End of Feed