LIVEप्रचंड ठंड के आगोश में दिल्ली-NCR, 80 उड़ानों और 30 ट्रेनों पर असर, यूपी में हादसे के बाद दो की मौत

प्रचंड ठंड के आगोश में दिल्ली-NCR, 80 उड़ानों और 30 ट्रेनों पर असर, यूपी में हादसे के बाद दो की मौत
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन जेएन.1 के बीच और नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर को प्रचंड ठंड अपने आगोश में ले चुकी है। शहर में कोहरे का कहर इस कदर जारी है कि उसके चलते रेल-प्लेन से लेकर सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार (30 दिसंबर, 2023) को सुबह सूत्रों की ओर से इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया गया कि देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार (30 दिसंबर, 2023) की सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम (खासकर घने कोहरे) की स्थिति के चलते लगभग 80 उड़ानों में देरी की सूचना है। इस बीच, दिल्ली में 30 ट्रेनों के लेट चलने की भी खबर है।
इस बीच, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जाने के आसार हैं। वहीं, एनसीआर में कोहरे की घनी चादर के चलते लोग का आवागमन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम में लोग ऐहतियात के तौर पर काफी संभल कर वाहन चला रहे हैं। यही वजह है कि वे धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वैसे, मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश (यूपी) में घने कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि छह और लोग जख्मी हुए। पुलिस ने इस बाबत समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को जानकारी दी कि बाराबंकी जिले में कोहरे की वजह से दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई और करीब छह लोग घायल हुए। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग के बुढ़वल शुगर मिल के पास तीन बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इसी क्षेत्र के ग्राम सुढियामऊ निवासी छात्र नितिन (20) की मौके पर मौत हो गई और मो. अली, आयुष, साधना, रमेश, सोनिया व अखिलेश सहित छह लोग घायल हुए।
जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे ग्राम करीमनगर निवासी पप्पू (26) को एक बाइक ने टक्कर मार दी। ग्राम बजगहनी-बड़ागांव मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह के पास हुए हादसे के बाद पप्पू को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उसके भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्सः
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिल्ली, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
30 ट्रेनें देर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर और 'रिज' पर 500 मीटर रही। घने कोहरे के कारण शनिवार को लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवा प्रभावित हुई और दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चलीं।
UO weather forecast: विभिन्न जिलों में घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हुई
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर से कम हो गई। कोहरे के चलते गोंडा में एक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से एक निजी बस ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना शुक्रवार रात कर्नलगंज थाना अंतर्गत चकरौत के निकट कर्नलगंज बेलसार नवाबगंज रोड पर हुई।
Bihar weather forecast: बिहार का मौसम
बिहार में शनिवार को भी घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित रहा और आईएमडी ने राज्य की राजधानी पटना सहित 13 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। इस बीच बिहार के 18 जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Alert: कैसा रहेगा कर कल का मौसम
आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर रविवार सुबह तक और कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण सुबह के समय अधिकांश इलाकों में दृश्यता कम रही। पिछले कई दिनों से दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8, पटियाला में 8.9 और लुधियाना में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में यह आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के हिसार में 7.7 डिग्री, अंबाला में 9.1, सिरसा में 9.2, करनाल में 9.6 और रोहतक में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Aaj sham ka mausam Delhi Live: दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा रहा वहीं, कई इलाकों में दृश्यता में सुधार आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही जबकि रिज क्षेत्र में यह 500 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरे से कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है। कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही।
J-K Weather Today: देखिए, कैसा है जम्मू-कश्मीर में मौसम
आज शाम का मौसम दिल्ली Live Updates: नए साल के जश्न से पहले खलल! फ्लाइट में देरी ने किया परेशान
Aaj sham ka mausam Jaipur Live: जयपुर में भी दिखी कोहरे की घनी चादर
ठंड के बीच कम न हुआ युवा जोश, सुबह 26 जनवरी परेड के लिए हुई रिहर्सल
आज शाम का मौसम दिल्ली Live Updates: विजिबिलिटी लो, फ्लाइट्स पर पड़ा असर
Aaj sham ka mausam UP Live: अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अभियान, किया गया यह काम
कोहरे को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासनों ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बड़े वाहनों के पीछे ‘रिफ्लेक्टर’ लगाने का अभियान शुरू किया है। बरेली, बाराबंकी, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात पुलिस ने इसी तरह की पहल शुरू की है। इसी बीच, राज्य में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
Aaj sham ka mausam Ayodhya Live: श्रीराम की नगरी में भी नजर आया भोर में कोहरा
Aaj sham ka mausam Lucknow Live: यूपी के 30 जिलों में इस सप्ताहांत रहेगा घना कोहरा, IMD की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये बयान के अनुसार, राज्य की राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में शनिवार और रविवार को, विशेष रूप से रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।
आज शाम का मौसम दिल्ली Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी ठंड, लोग यूं लेने लगे नाइट शेल्टर्स का सहारा
Aaj sham ka mausam Meerut Live: मेरठ में शीतरलहर के बीच घना कोहरा, देखें VIDEO
UP Cold Wave: उप्र में कोहरे के कारण हुए हादसों में दो की मौत
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कोहरे के कारण प्रदेश में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई और छह अन्य जख्मी हो गए। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद (बिजनौर) में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में शुक्रवार सुबह जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, बूंदी ,बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में कोहरा छाया रहा।कोहरे के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी, वहीं लंबी दूरियों की रेल सेवा अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में फतेहपुर सीकर 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, पिलानी में 6.6 डिग्री, चूरू में 7.5 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री तथा संगरिया और बीकानेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान संगरिया हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान भी सबसे कम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
Delhi Cold Wave: दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में "घना से बहुत घना कोहरा" रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।