दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट: हीटवेव के बाद बदलेगा मौसम, जल्दी आ सकता है मानसून

Rain Forecast: 27-28 अप्रैल 2026 को दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार हीटवेव के बाद मौसम में बदलाव आ रहा है और early monsoon के संकेत भी मिल रहे हैं।

Breaking Weather News: भारत में भयंकर गर्मी का दौर जारी है। दोपहर में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होता। पूरे दिन गर्म हवाओं ने हालत खराब कर रखी हैं। पारा हर दिन के साथ बढ़ रहा है, जिससे भारी चिंता पैदा रही है। इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि आज यानी सोमवार शाम से मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली के लोग फिलहाल भीषण गर्मी से बेहाल हैं। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। IMD के अनुसार, सोमवार को भी शहर में ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। दिन के पहले हिस्से के लिए गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मंगलवार से बारिश की बौछारें कुछ राहत दिला सकती हैं।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट: हीटवेव के बाद बदलेगा मौसम, जल्दी आ सकता है मानसून

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट: हीटवेव के बाद बदलेगा मौसम, जल्दी आ सकता है मानसून

IMD ने सोमवार के लिए भी अलग-अलग जगहों पर लू चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, दोपहर के बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद है, जब रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक आएगी और तापमान 40°C से नीचे गिर जाएगा।

End of Feed