LIVE
आज का मौसम, 14 July 2024 Highlight: यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में झमाझम बरसेंगे बदरा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 14 July 2024, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौरा जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में बादल झूमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी है। यहां हो रही भारी बारिश के कारण लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य शहरों में मौसम के हाल इस प्रकार हैं -
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
JUL 14, 2024 14:11 IST
राजस्थान के 22 जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान में इन दिनों मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। वहीं 15 जुलाई से फिर मॉनसून के एक्टिव होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां 22 जिलों में बारिश की संभावना है।
JUL 14, 2024 14:09 IST
बिहार के 26 जिलों में बिजली गिरने के आसार
मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 26 जिलों में बिजली गिरने के भी आसार हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
JUL 14, 2024 10:14 IST
ठाणे में भारी बारिश के कारण जलजमाव
JUL 14, 2024 10:36 IST
JUL 14, 2024 10:37 IST
JUL 14, 2024 10:38 IST
JUL 14, 2024 10:39 IST
MP Weather Live Updates: पूरे मध्य प्रदेश में जारी येलो अलर्ट
Madhya Pradesh Rain Alert Today: मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है।
JUL 14, 2024 10:40 IST
HP Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
Himachal Pradesh Rain Alert Today: मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीतिऔर किन्नौर के अलावा सभी जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, उना, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है।
JUL 14, 2024 10:41 IST
Mumbai Weather Updates: मुंबई में भारी बारिश के कारण जलभराव
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित नजर आ रहा है। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद एक तरफ ट्रैफिक तो दूसरी तरफ जलजमाव लोगों को परेशान कर रहा है।
JUL 14, 2024 10:43 IST
Jharkhand Weather Today Live: झारखंड में जारी ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Rain Orange Alert: मौसम विभाग ने झारखंड में जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला, खुनती, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची और रामगढ़ शामिल हैं।
JUL 14, 2024 10:45 IST
UP Rain Alert Today: UP के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Uttar Pradesh Heavy Rain Alert Today: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में वज्रपात-आंधी के साथ बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी और चित्रकूट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 14, 2024 10:46 IST
Bihar Rain Alert Today: बिहार में भारी बारिश
पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, रोहतास, और औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
JUL 14, 2024 10:48 IST
Uttarakhand Rain Alert Today: उत्तराखंड में भारी बारिश की अलर्ट
देहरादून मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं।
JUL 14, 2024 05:34 IST
