एयर इंडिया की दुबई से दिल्ली उड़ान के दौरान पायलट ने नियमों को धता बताया, महिला मित्र को कॉकपिट में बिठाया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 10:58 AM IST

मामला 27 फरवरी का है और इसकी जांच की जा रही है।

Pilot's Female Friend in Cockpit: दुबई से दिल्ली के लिए संचालित एयर इंडिया की एक उड़ान के एक पायलट ने डीजीसीए (DGCA) सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की अनुमति दी थी। मामला 27 फरवरी का है और इसकी जांच की जा रही है।

Air India Pilot allowed woman friend in cockpit

पायलट ने नियमों को धता बताया

विस्तृत जांच के आदेश

भारत के विमानन नियामक ने इस घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और तथ्यों की जांच करेगा। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए एएनआई को बताया कि यह विमानन नियामक डीजीसीए सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करता है।

End of Feed