UP : भाजपा संगठन की बिछने जा रही बिसात, नई प्रदेश कार्यकारिणी से सधेंगे समीकरण! अब सिर्फ ऐलान का इंतजार

सूत्रों का कहना है कि इस नई टीम का ऐलान आज शाम तक हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सभी महामंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष हटाए जा रहे हैं और नए चेहरों को टीम में जगह दी जा रही है। संगठन महामंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर यूपी के सभी रीजन और जातिगत समीकरणों को इस टीम में साधने का प्रयास किया है।

Bhartiya Janta Party : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 24 जून को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समन्वय से प्रदेश संगठन की यह नई टीम बनकर तैयार है। सूत्रों का कहना है कि इस नई टीम का ऐलान आज शाम तक हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सभी महामंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष हटाए जा रहे हैं और नए चेहरों को टीम में जगह दी जा रही है। संगठन महामंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर यूपी के सभी रीजन और जातिगत समीकरणों को इस टीम में साधने का प्रयास किया है।

Dharampal Singh Saini

भाजपा प्रदेश संगठन में दिखेंगे नए चेहरे।

नई टीम के गठन में संगठन महामंत्री धर्मपाल की भूमिका अहम

बताया जा रहा है कि इस नई टीम का गठन करने में संगठन महामंत्री की भूमिका काफी अहम रही है। अब प्रदेश कार्यकारिणी की यह नई टीम 2027 के विधानसभा चुनाव और फिर आगे 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर काम करेगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने क्षेत्रीय एवं एवं जातिगत समीकरण को साधते हुए नई टीम का गठन किया है। धर्मपाल सिंह भी सुनील बंसल की तरह एबीवीपी बैकग्राउंड से आते हैं। वह 2017 से झारखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री हैं। इनका उत्तर प्रदेश में और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओबीसी समुदाय में अच्छा प्रभाव है। सुनील बंसल की तरह धर्मपाल की भी सांगठनिक क्षमता काफी मजबूत मानी जाती है।

End of Feed