Mumabi News : हाई स्पीड से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) एक बार फिर गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह हादसा तब हुआ जब एक मवेशी Train के आगे आ गया। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। रेलवे के बयान के मुताबिक, 'मुंबई (Mumbai) सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ मवेशी उसके आगे आ गया। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर (Gandhinagar) की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया।'
फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
