जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद, 2 घायल

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो घायल हो गए। व्हाइट नाइट कोर ने अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि दी।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) समेत दो अन्य घायल हो गए। यह घटना कृष्णा घाटी सेक्टर में उस समय हुई जब 7 जाट रेजिमेंट के जवान क्षेत्र नियंत्रण गश्त पर थे। सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट नियंत्रण रेखा से सटे केजी सेक्टर में एक बारूदी सुरंग से हुआ।

landmine blast

प्रतीकात्नक फोटो (फोटो: istock)

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कृष्णा घाटी सेक्टर में एक क्षेत्र प्रभुत्व गश्त (domination patrol) के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान गंवा दी।

End of Feed