India में 99% Muslims हैं 'हिंदुस्तानी'- बोले RSS नेता, भागवत के विचार को भी किया सपोर्ट

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 13, 2022, 11:36 PM IST

आगे इसमें कहा गया, कुमार ने भागवत के ‘भारतीयों का समान डीएनए’ वाले बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘डी का अर्थ है सपनें, जो हम रोज देखते हैं, ‘एन’ मूल राष्ट्र को दर्शाता है और ‘ए’ पूर्वजों का प्रतिनिधित्व करता है।’’

भारत में 99% मुस्लिम अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के लिहाज से ‘हिंदुस्तानी’ हैं। यह दावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने किया है। रविवार (13 नवंबर, 2022) को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उन्होंने यह बात कही। वह इस दौरान वहां के उत्तन में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में आरएसएस की मुस्लिम शाखा ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ (एमआरएम) के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में थे।

muslims in india

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। कुमार के हवाले से एक प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘‘हमें पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार, अपने राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य को सर्वोच्च और अन्य सभी चीजों से ऊपर मानना चाहिए।’’

End of Feed