Independence Day: लाल किले की प्राचीर से पहली बार होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रमुख विशेषताओं में शामिल होगा। स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक भूमिका को देखते हुए इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है।

80th Independence Day: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस बार लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाला यह आयोजन इस साल के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शामिल होगा। समारोह में युवाओं की 'युवा शक्ति' के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा।

red fort

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’। PTI

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत ‘वंदे मातरम्’ को लाल किले की प्राचीर से प्रस्तुत किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रीय गीत को इस ऐतिहासिक स्थल से स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनाया जा रहा है।

End of Feed