Taza Khabar: सरकार ने 5% और 18% जीएसटी स्लैब का प्रस्ताव रखा, आजादी का पर्व मना रहा देश, लाल किले से PM मोदी बोले- अब भारत ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा, ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले अलास्का में कैसा है माहौल?
दिल्ली में हुमायूं के मकबरे में बड़ा हादसा; दरगाह शरीफ पट्टे शाह के कमरे की छत गिरी
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित ऐतिहासिक हुमायूं के मकबरे परिसर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दरगाह शरीफ पट्टे शाह के एक कमरे की छत अचानक ढहने से अफरा-तफरी मच गई और एनडीआरएफ, पुलिस व दमकल की टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।GST News: सरकार ने 5% और 18% जीएसटी स्लैब का प्रस्ताव रखा
सरकार ने जीएसटी को दो स्लैबों में घटाने का प्रस्ताव दिया है-5% और 18%, तथा हानिकारक वस्तुओं के लिए 40%, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादों, स्वास्थ्य वस्तुओं, हस्तशिल्प और बीमा जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कर में कटौती करना है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को सराहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन को "उत्कृष्ट और प्रेरक" बताया और कहा कि इसमें राष्ट्रीय प्रगति, सुरक्षा योजनाओं और 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के रोडमैप पर प्रकाश डाला गया।मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में डाला खलल!
ऑस्ट्रेलिया में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने खलल डाला। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान समर्थकों ने प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित समारोह में खलल डाला। एक वीडियो में खालिस्तान समर्थकों को भारतीयों द्वारा तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीत गाने के जवाब में खालिस्तान का झंडा लहराते हुए दिखाया गया है।ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले अलास्का में कैसा है माहौल?
साल 2019 में यूक्रेन छोड़कर अलास्का आने वाली 40 साल की कोरिया ने कहा कि उनके देश के भविष्य पर फैसला अब इस शहर में होगा। पुतिन और ट्रंप का प्लेन ज्वाइंट बेस एल्मेनडोर्फ रिचर्डसन एयरपोर्ट पर उतरेगा। एयरपोर्ट से यहां आने में 30 मिनट का समय लगता है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को आमंत्रित नहीं किया गया है। कोरिया ने कहा कि बैठक के लिए जेलेंस्की को न बुलाना दुख की बात है।'क्या पहलगाम के हत्यारे तय करेंगे J&K को राज्य का दर्जा मिलेगा या नहीं'
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में तीखे तेवर अपनाते हुए जम्मू कश्मीर के राजनीतिक भविष्य को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने के चलन की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पहलगाम के हत्यारे और पड़ोसी मुल्क में बैठे उनके आका तय करेंगे कि हमें राज्य का दर्जा मिलेगा या नहीं?दुकानदार ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है' का बोर्ड लगाएं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में ऐसे दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को आगे आना चाहिए जो अपनी दुकानों के बाहर ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ के बोर्ड लगाएं। प्रधानमंत्री ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे। यह हमारी ताकत होनी चाहिए। यह हमारा मंत्र होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए ‘समृद्ध भारत’। अगर कोटि-कोटि लोगों के बलिदान से भारत स्वतंत्र हो सकता है, तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से, पुरुषार्थ से, आत्मनिर्भर बनने से, वोकल फॉर लोकल की बात करने से, स्वदेशी के मंत्र को जापने से, समृद्ध भारत भी बन सकता है। वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी, ये पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए यही समय की मांग है।’’मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर व नियंत्रित: राज्यपाल
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में हाल के महीनों में "काफी सुधार" हुआ है और यह स्थिर व नियंत्रित है। भल्ला ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य ने सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर आर्थिक सशक्तीकरण तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मणिपुर राइफल्स मैदान में समारोह को संबोधित कर रहे थे।बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत
Bengaluru Cylinder Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दक्षिण-पूर्वी बेंगलुरु के अदुगोडी इलाके में हुआ।पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 24 लोगों की मौत
पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। बचाव अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर, बाजौर और एबटाबाद समेत कई जिलों में अचानक आई बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। लोअर दीर के मैदानी इलाके सोरी पाओ में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और महिलाओं व बच्चों समेत चार अन्य घायल हो गए। बचावकर्मियों ने मलबे से सात लोगों को निकाला, जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पंजकोरा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। बाजौर जिले में, जबरारी और सालारजई इलाकों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई।असमिया लोगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य के मूल निवासियों और उनकी पहचान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए, शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने इस संघर्ष के तहत 1.2 लाख बीघा (16,000 हेक्टेयर से अधिक) भूमि से अतिक्रमण हटा दिया है। उन्होंने कहा, "लव जिहाद की तरह, अब एक वर्ग भूमि जिहाद में लिप्त होकर असमिया पहचान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। बेदखली अभियान के माध्यम से हमने यह संदेश दिया है कि हमारी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी।"राजनांदगांव जिले में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 6 लोगों ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इंदौर से रायपुर की ओर आ रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना स्थल पर ही कार में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।कर्नाटक में सिलेंडर फटने से बच्चे की मौत
बेंगलुरु में शुक्रवार को एक सिलेंडर में विस्फोट होने से 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। यह घटना मध्य बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के चिन्नायनपाल्या में हुई जो एक घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है जहाँ घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। अदु गोदी पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बचाव कार्य अभी भी जारी है।’’ अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट के कारण 8-10 मकान ढह गए। आशंका है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण विस्फोट हुआ।PM मोदी ने किश्तवाड़ त्रासदी को लेकर CM अब्दुल्ला और LG सिन्हा से की बात
Kishtwar cloudburst: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किश्तवाड़ त्रासदी को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बताया कि मुझे अभी-अभी पीएम मोदी का फोन आया। मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।आवारा कुत्तों को लेकर प्रदर्शन मामले में 4 FIR दर्ज
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हुए प्रदर्शन के मामले में नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कुल चार एफआईआर दर्ज की है। डॉग लवर्स ने बिना इजाजत 11 और 12 अगस्त को नई दिल्ली जिले में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया था। 15 अगस्त की सुरक्षा की वजह से नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163( पूर्व में धारा 144) लागू है।सड़क पर चल रही महिला को कार ने कुचला
छत्रपति संभाजी नगर में बुधवार सुबह सड़क पर चल रही एक महिला को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में महिला कार की बोनट से गिरती और पहिए के नीचे कुचलती दिख रही है। घायल महिला को इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।कर सुधारों ने नागरिकों का जीवन आसान बनाया: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने नागरिकों का जीवन आसान बनाने के लिए कर सुधार किए हैं और बेहतर क्षमताओं के कारण ही कर-मुक्त सालाना आय की सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ाने में मदद मिली। मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने आयकर रिफंड को तेज करने और 'फेसलेस' मूल्यांकन को लागू करने के लिए सुधार किए हैं। उन्होंने कहा, ''हमने नागरिकों का जीवन आसान बनाने के लिए भी सुधार किए हैं। आयकर रिफंड, फेसलेस मूल्यांकन, कर-मुक्त आय सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये सालाना करना, ये सभी कर सुधारों का परिणाम हैं। किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कर राहत संभव है। जब किसी राष्ट्र की क्षमता बढ़ती है, तो उसके नागरिकों को लाभ होता है।''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया
ओवैसी ने हैदराबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
नागपुर में RSS मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राजेश लोया ने शुक्रवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहर के महाल क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता और प्रचारक भी मौजूद थे। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शहर में नहीं हैं। लोया संगठन के नागपुर महानगर संघचालक हैं। कार्यक्रम में अपने संबोधन में लोया ने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को याद किया।महाकुंभ की सफलता भारत की शक्ति का प्रमाण है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रयागराज में हुए महाकुंभ के सफल आयोजन को भारत की शक्ति का प्रमाण बताया। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महाकुंभ में भारत की जीवंतता को साकार होते देखा गया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रयागराज के महाकुंभ में हमने देखा कि भारत की जीवंतता किस तरह साकार होती है। करोड़ों लोग एक जगह, एक सोच, एक जीवन, एक प्रयास... यह दुनिया के लिए एक बड़ा आश्चर्य है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘महाकुंभ की सफलता भारत की ताकत का प्रमाण है। हमारा देश भाषाओं की जीवंतता से भरा हुआ है...।’’दिवाली तक जीएसटी की दरें 'काफी' कम हो जाएंगी: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अगली पीढ़ी के सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी को 'काफी' कर राहत मिलेगी और छोटे एवं मध्यम उद्यमों को लाभ होगा। मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के आठ वर्ष पूरे होने के साथ ही जीएसटी में सुधार करने का समय आ गया है। जीएसटी एक जुलाई, 2017 को लागू हुआ था।RSS की राष्ट्रसेवा और 100 साल की यात्रा पर देश को गर्व है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 साल पूरा होने का उल्लेख किया और कहा कि इस संगठन की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर देश गर्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है और यह प्रेरणा देता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ... । 100 साल की राष्ट्र की सेवा एक बहुत ही गौरवपूर्ण कार्य है। व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर मां भारती के कल्याण के लिए लाखों स्वयंसेवकों ने अपना जीवन समर्पित किया।’’उनका कहना था, ‘‘यह एक प्रकार से दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 100 साल का समर्पण का इतिहास है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘आज लाल किले की प्राचीर से 100 साल की इस राष्ट्रसेवा की यात्रा में योगदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को आदरपूर्वक स्मरण करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि आरएसएस की 100 साल की भव्य, समर्पित यात्रा पर देश गर्व करता है।PM मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड
79th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार 12 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में अब वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार यह संबोधन दिया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कुल 16 बार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को संबोधित था, जिनमें से 11 संबोधन लगातार थे।प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
भारत की आजादी का 78 वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नायकों के कुर्बानियों को याद किया और 'एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के जरिए एक समृद्ध जनतंत्र' का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। जय हिंद! जय भारत!"
2047 तक परमाणु ऊर्जा में दस गुना वृद्धि का लक्ष्य: PM मोदी
79th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत 10 नए परमाणु रिएक्टरों पर तेजी से काम कर रहा है और देश ने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को 2047 तक दस गुना बढ़ाने का संकल्प लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहल कर रहा है। उन्होंने कहा, ''10 नए परमाणु रिएक्टरों पर तेजी से काम चल रहा है और 2047 तक हमने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को दस गुना बढ़ाने का संकल्प लिया है... हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सुधार ला रहे हैं।''ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई: PM Modi
79th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में ऐसी तबाही हुई है कि उसकी नींद उड़ी हुई है और अगर दुश्मनों ने आगे भी कोई हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा तथा भारत अब ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा। उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि सिंधु जल समझौता ‘अन्यायपूर्ण और एकतरफा’ है जो भारत को मंजूर नहीं हैं। मोदी ने कहा, ‘‘आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजों को सलामी देने का अवसर मिला है। हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।’’प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना हो रही लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना कर रहे लागू। प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना आज ही से लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना लगभग 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगी।भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र पर गर्व है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ गए हैं... आने वाले दिनों में वह भारत लौट आएंगे।’’दीवाली में देशवासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस बार दीवाली में देशवासियों को बड़ा तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं।Independence Day 2025: अन्यायपूर्ण था सिंधु जल समझौता - PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को ‘अन्यायपूर्ण और एकतरफा’ करार देते हुए कहा कि सिंधु नदी के जल पर भारत और उसके किसानों का एकमात्र अधिकार है। मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस संधि ने भारत में कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस समझौते को जारी रखने की निरर्थकता को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।’’स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं को याद किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाले दूरदर्शी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी और इसे आकार देने में भूमिका निभाने वाली महिलाओं को विशेष रूप से याद किया। प्रधानमंत्री ने संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘संविधान निर्माण में हमारी नारी शक्ति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हंसा मेहता और दक्षायनी वेलायुधन जैसी नेत्रियों ने भारत के संविधान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’ मोदी ने संविधान तैयार करने में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब बी.आर. आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महापुरुषों के योगदान को भी याद किया।अनुच्छेद 370 की दीवार गिराकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई: प्रधानमंत्री मोदी
Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि मुखर्जी भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे। मोदी ने कहा, ‘‘हम आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। वह भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे।’’ प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार गिराकर, एक देश-एक संविधान के मंत्र को जब हमने साकार किया, तो हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी।’’ सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को संसद से कानून पारित करके अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को खत्म कर दिया था।किश्तवाड़ में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया: PM मोदी
जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज के पहाड़ी गांव में बादल फटने से बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अहम बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ से विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल चिकित्सकीय देखभाल में सहायता करने और गहन देखभाल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज, जम्मू पहुंच रहा है। किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में बृहस्पतिवार को बादल फटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम 46 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य के अब भी फंसे होने की आशंका है।मचैल माता मंदिर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले चशोती गांव में यह आपदा अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर आई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। यह यात्रा 25 जुलाई को आरंभ हुई थी और पांच सितंबर को समाप्त होनी थी। साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालु चशोती गांव तक वाहन से पहुंच सकते हैं और उसके बाद उन्हें 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है। यात्रा शुक्रवार को दूसरे दिन भी निलंबित है।
Independence Day 2025: 'आजादी के पर्व' पर देश ने देखा PM मोदी का अनोखा अंदाज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ सिर पर केसरिया साफ़ा बांधे नजर आए। आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किले पर लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। मोदी ने इस अवसर पर गेरुए रंग की बंद गले की जैकेट पहनी और उनके गले में तिरंगा किनारी वाला सफेद गमछा नजर आया।Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हल्की बारिश
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस वर्ष के समारोह की विषय वस्तु 'नया भारत' है।पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पैदा हुए आक्रोश की अभिव्यक्ति है और इस अभियान से पाकिस्तान में ऐसी तबाही हुई है कि उसकी नींद उड़ी हुई है। उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि अब भारत ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा।140 करोड़ देशवासी आज तिरंगे के रंग में रंगे हैं: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी आज तिरंगे के रंग में रंगे हैं। भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुद्र के तट हों या घनी आबादी वाले क्षेत्र, हर ओर से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है, हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा
PM मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
