
Independence Day 2024 PM Modi Speech: पीएम मोदी बोले- 2036 का ओलंपिक भारत में हो, इसके लिए काम कर रहे हैं; मेडिकल छात्रों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
78th India Independence Day 2024 Flag Hoisting, PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली बनाना चाहते हैं कि छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े। छात्र विदेशों में मेडिकल की शिक्षा के लिए लाखों-करोड़ों रूपये खर्च करते हैं; हम अगले पांच वर्षों में 75,000 नयी मेडिकल सीटें सृजित करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो, इसके लिए काम कर रहे हैं।
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी लाल ने किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराया
- स्वतंत्रता दिवस: भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओकर्मी, लखपति दीदी विशेष मेहमान
- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के इन रास्तों पर एंट्री बैन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
- सफेद कुर्ता एवं चूड़ीदार पायजामे के साथ लहरिया प्रिंट का बहुरंगी साफ़ा पहने नजर आए पीएम मोदी