'लाल आतंक' के खिलाफ बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर हिड़मा के मारे जाने की खबर

मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की भी खबर है। 'लाल आतंक' के खिलाफ जवानों की यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी के भी मारे जाने की खबर है। हिड़मा के सिर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था।

Naxal encounter : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में जारी है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की भी खबर है। 'लाल आतंक' के खिलाफ जवानों की यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी के भी मारे जाने की खबर है। हिड़मा के सिर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। हालांकि, हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि उसके शव की जांच के बाद होगी।

naxal

छत्तीसगढ़, आंध्र सीमा पर हुई मुठभेड़। तस्वीर-PTI, फाइल फोटो

हिड़मा कम से कम 26 घातक हमलों के लिए जिम्मेदार था। इन बड़े हमलों में 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 सुकमा हमले शामिल है। हिड़मा लंबे समय से सुरक्षा बलों की तलाश में था।

End of Feed