5 साल में ₹6.15 लाख करोड़ के बैड लोन राइट-ऑफ, संसद में सरकार की पुष्टि

RTI के जरिए सामने आए ताज़ा आंकड़ों और संसद में वित्त राज्य मंत्री के जवाब से खुलासा हुआ है कि वित्त वर्ष 2020–21 से लेकर 2024–25 (सितंबर 2025 तक) के बीच भारतीय बैंकों ने कुल ₹6.15 लाख करोड़ के खराब कर्ज (बैड लोन) राइट-ऑफ किए हैं।

RTI कार्यकर्ता प्रफुल्ल सारडा द्वारा साझा किए गए नए RTI डेटा के मुताबिक, पिछले पांच वित्त वर्षों में बैंकों ने ₹6,15,647 करोड़ के बैड लोन राइट-ऑफ किए। इस आंकड़े की पुष्टि वित्त राज्य मंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र में दिए गए लिखित जवाब में की है। यह आंकड़ा पहले बताए गए ₹4.90 लाख करोड़ से काफी ज्यादा है, जिससे कर्ज वसूली और बड़े कॉरपोरेट डिफॉल्ट पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

loan news

संसद में सरकार की पुष्टि: 5 साल में ₹6.15 लाख करोड़ के बैड लोन राइट-ऑफ

वर्ष-वार राइट-ऑफ का ब्यौरा:

FY 2020–21: ₹1,33,384 करोड़

FY 2021–22: ₹1,15,748 करोड़

FY 2022–23: ₹1,27,238 करोड़

FY 2023–24: ₹1,14,622 करोड़

FY 2024–25 (सितंबर 2025 तक): ₹1,24,655 करोड़

End of Feed