47 अजगर और 2 छिपकली लेकर कहां जा रहा था ये शख्स? AirPort पर नहीं पकड़ते तो कर देता 'कांड'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 31, 2023, 11:12 AM IST

Trichy Airport: यात्री मलेशिया के कुआलालंपुर से त्रिची एयरपोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों से कहना है कि यात्री से पूछताछ जारी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यात्री की पहचान मुहम्मद मोइदीन के रूप में की गई है।

Trichy Airport: एयरपोर्ट पर अक्सर आपने सोना-चांदी, हीरे, नकदी और हथियारों की बरामदगी की खबरें सुनी होंगी। लेकिन रविवार को तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर ऐसी घटना हुई, जिसने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए बल्कि यात्री भी हैरान हो गए। दरअसल, यहां पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री के ट्रॉली बैग से 47 अजगर और दो छिपकलियां बरामद की हैं।

Pythons and Lizards in Trichy Airport

अधिकारियों ने बताया, यात्री मलेशिया के कुआलालंपुर से त्रिची एयरपोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों से कहना है कि यात्री से पूछताछ जारी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यात्री की पहचान मुहम्मद मोइदीन के रूप में की गई है।

End of Feed