4 AK 47 सहित 32 हथियारों के साथ 47 नक्सलियों का सरेंडर, तेलंगाना CM बोले- शेष नक्सली भी कर सकते हैं आत्मसमर्पण

Telangana Naxal Surrender: तेलंगाना पुलिस के समक्ष भाकपा (माओवादी) के 47 भूमिगत सदस्यों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया और उन्होंने 32 हथियार भी सौंपे।

Telangana Naxal Surrender: तेलंगाना पुलिस के समक्ष भाकपा (माओवादी) के 47 भूमिगत सदस्यों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया और उन्होंने 32 हथियार भी सौंपे। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) बी शिवधर रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में हेमला इयथु उर्फ विजया भी शामिल है, जो दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य और भाकपा (माओवादी) की दक्षिण बस्तर संभागीय समिति का प्रभारी है।

AK 47

32 हथियार के साथ 47 नक्सलियों ने किया सरेंडर (प्रतीकात्मक फोटो)

मुख्यधारा में लौटे 47 नक्सली

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अपील के अनुसार और तेलंगाना सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा राज्य पुलिस के सहायक रवैये से प्रभावित होकर 47 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि 47 नक्सली छत्तीसगढ़ के हैं। उन्होंने बताया कि इन 32 आग्नेयास्त्रों में चार एके 47 राइफल, एक एलएमजी (लाइट मशीन गन), तीन एसएलआर राइफल और लैंडमाइन में इस्तेमाल होने वाले कॉर्डटेक्स तार के 10 बंडल (100 किलोग्राम) शामिल हैं।

End of Feed