बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेंगलुरु शहरी जिले और बीबीएमपी (BBMP) क्षेत्रों में 30 विशेष टीमों का गठन कर 3-स्टार और 5-स्टार होटलों के साथ-साथ खाद्य आपूर्ति केंद्रों पर भी छापेमारी की।

Bengaluru Pub Sealed: कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बेंगलुरु के कई प्रमुख होटलों और रेस्तरां में व्यापक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान मशहूर यूबी सिटी (UB City) लग्जरी मॉल की 16वीं मंजिल पर स्थित पॉश 'स्काई लाउंज' पब की किचन को बंद कर सील कर दिया गया है। विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कुल 132 किलोग्राम खराब व असुरक्षित खाद्य पदार्थ और 15 लीटर पुराना इस्तेमाल किया हुआ तेल जब्त कर नष्ट किया गया।

food safety bengaluru

बेंगलुरू में होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

स्काई लाउंज (Skyye Lounge) में मिले डरावने हालात

यूबी सिटी मॉल में स्थित 'स्काई लाउंज' की रसोई में जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची, तो वहां बेहद अस्वास्थ्यकर स्थितियां पाई गईं। यहां फंगस लगा सड़ा हुआ मांस मिला। अधिकारियों को किचन में करीब 45 किलो सड़ा हुआ चिकन और बीफ मिला, जिस पर फंगस उगी हुई थी। रेस्तरां में दूध और दही के ऐसे पैकेट मिले जिनकी एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले ही खत्म हो चुकी थी। स्काई लाउंज से कुल 51 किलो खराब भोजन (जिसमें 6 किलो वेज कटलेट भी शामिल थे) और 15 लीटर इस्तेमाल किया गया कुकिंग ऑयल नष्ट कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने किचन को तुरंत बंद कर सील लगा दी।

End of Feed