ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद बरामद, नोट गिनने की मशीनें से गिना गया Cash

Odisha Note Recovery: करप्शन केस में गिरफ्तार ओडिशा माइंस डिपार्टमेंट के एक ऑफिसर के फ्लैट से रिकॉर्ड 4.27 करोड़ रुपये कैश जब्त किया गया है।

Odisha Note Recovery: करप्शन केस में गिरफ्तार ओडिशा ऑफिसर के फ्लैट से रिकॉर्ड 4.27 करोड़ रुपये कैश ज़ब्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि करप्शन केस में गिरफ्तार ओडिशा माइंस डिपार्टमेंट के एक ऑफिसर के घर से ट्रॉली बैग में भरे नोटों के ढेर, जिनकी कुल कीमत 4.27 करोड़ रुपये से ज़्यादा थी, कथित तौर पर बरामद किए गए।

Odisha Note Recovery

ऑफिसर के फ्लैट से रिकॉर्ड 4.27 करोड़ रुपये कैश जब्त

उन्होंने बताया कि यह कैश माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती के भुवनेश्वर फ्लैट से ज़ब्त किया गया, जिन्हें राज्य विजिलेंस डिपार्टमेंट ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया था। विजिलेंस डायरेक्टर यशवंत जेठवा ने कहा कि यह राज्य में एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा ज़ब्त की गई अब तक की सबसे ज़्यादा कैश रकम है।

End of Feed