राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी; नियुक्त किया जाएगा CEO, तीन सदस्यीय समिति गठित

राम मंदिर दान गबन मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। फिलहाल ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अयोध्या: दान गबन मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन को और अधिक पेशेवर एवं पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है। साथ ही ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए हैं।

राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर अयोध्या

तीन सदस्यीय समिति में कौन-कौन?

करीब तीन घंटे तक चली ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने बताया कि CEO के चयन के लिए गठित समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और ट्रस्टी सुरेश हावरे को शामिल किया गया है। समिति योग्य उम्मीदवार का चयन कर ट्रस्ट को अपनी सिफारिश सौंपेगी।

End of Feed