ईरान से 290 भारतीय नागरिकों की आई एक और खेप, लोग बोले-सकुशल वापसी से खुश हैं, सरकार को धन्यवाद

ईरान से लौटे भारतीय विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे।

Indian Nationals returns from Iran: ईरान में फंसे भारतीय लोगों की एक और खेप दिल्ली आई है। इस बार विमान से 290 भारतीय नागरिक लाए गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और अन्य लोग शामिल हैं। भारत आकर सभी ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि उनकी वापसी के लिए सरकार ने जो इंतजाम किया और वहां से निकालने में जिस तरह से उनकी मदद की इससे वे बहुत खुश हैं और सरकार को धन्यवाद देते हैं। बता दें कि ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लाए जा चुके हैं।

india iran

दिल्ली एयरपोर्ट पर ईरान से लौटे भारतीय नागरिक।

1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे

विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे।

End of Feed