2022 Assembly Election: 2022 में यहां होगा चुनावी रण, मुकाबले को त्रिकोणीय बनाएगी 'आप'

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 06:37 PM IST

Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में जहां बीजेपी लगातार करीब 10 साल से सत्ता में है तो वहीं गुजरात में बीजेपी 24 साल से भी ज्यादा समय से सत्ता में काबिज है। बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी दोनों राज्यों का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. साल के आखिरी में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होंगे विधानसभा चुनाव।
  2. दोनों राज्यों में है बीजेपी की सरकार।
  3. मुकाबले को त्रिकोणीय बनाएगी 'आम आदमी पार्टी'।

Assembly Election 2022: साल 2022 को खत्म होने में अभी 4 महीने का वक्त बचा है। वहीं साल के आखिरी में दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश और फिर इसके बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होगा। हिमाचल प्रदेश में जहां नवंबर महीने में चुनाव होने की संभावना है, तो वहीं गुजरात में दिसंबर महीने में चुनाव हो सकते हैं।

2022 Assembly Election

2022 के आखिरी में इन 2 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव।

दोनों राज्यों में मौजूदा समय में है बीजेपी की सरकार

इन दोनों राज्यों में मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में जहां बीजेपी लगातार करीब 10 साल से सत्ता में है तो वहीं गुजरात में बीजेपी 24 साल से भी ज्यादा समय से सत्ता में काबिज है। बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी दोनों राज्यों का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

मुकाबले को त्रिकोणीय बनाएगी 'आप'

बीजेपी के पास जहां दोनों राज्यों में फिर से सरकार बचाने की बड़ी चुनौती है, तो वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश इस बार दोनों राज्यों में सरकार बनाने की होगी। लेकिन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की एंट्री से दोनों पार्टियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता दोनों राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में खुद अरविंद केजरीवाल गुजरात का कई बार दौरा कर चुके हैं।

मौजूदा हिमाचल सरकार का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। वहीं गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म होगा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 और गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पिछली बार हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव हुआ था, वहीं गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा।

End of Feed