200 मूर्तियां, 108 पिलर, घूमने में लगेंगे 5 घंटे; जानिए और क्या है 'महाकाल लोक' की खासियत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:02 AM IST

Mahakal Corridor: उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के सबसे पवित्र निवास माने जाने वाले 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। करीब 900 मीटर लंबे कॉरिडोर में बलुआ पत्थर से 108 पिलर बनाए गए हैं, जिनके ऊपर त्रिशूल की आकृति उकेरी गई और उनके ऊपर भगवान शिव की 'मुद्राएं' बनाई गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रधानमंत्री मोदी आज ‘महाकाल लोक' का करेंगे उद्घाटन
  2. महाकाल कॉरिडोर घूमने में श्रद्धालुओं को लगेंगे करीब 5 घंटे
  3. 'महाकाल लोक' के उद्घाटन के बाद पर्यटकों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद

Mahakal Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज 'महाकाल लोक' (Mahakal Lok) का उद्घाटन करने उज्जैन (Ujjain) आ रहे हैं। इस दौरान वह 856 करोड़ रुपए की लागत वाली महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब छह बजे 'श्री महाकाल लोक' को 'बाबा महाकाल' को समर्पित करेंगे, जिसके बाद इस कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन में करीब दो से ढाई घंटे बिताएंगे।

Mahakal Lok Ujjain

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘महाकाल लोक' का करेंगे उद्घाटन।

बलुआ पत्थर से बनाए गए हैं 108 पिलर

End of Feed