Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- संसाधनों का वेपनाइजेशन हो रहा, स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित बनाया जाएगा
टेक्सटाइल से फार्मा तक, भारतीय उत्पादों को मिले वैश्विक पहचान
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के टेक्सटाइल, मशीनरी, फार्मास्युटिकल्स और अन्य उत्पादों में वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बनाने की क्षमता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय उद्योगों को निर्यात बढ़ाने और दुनिया भर में भारत निर्मित उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेजी से आगे बढ़ना होगा।एमएसएमई वैश्विक बाजार में उतरे, मौका न गंवाएं: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों को दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना होगा और इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।करीब 40 देशों के साथ एफटीए, व्यापार के नए अवसर खुले
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भारत ने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं। इन समझौतों ने भारतीय अर्थव्यवस्था और कारोबार के लिए नए अवसरों के विशाल द्वार खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।विश्व मंच पर भारत की बढ़ी साख, दुनिया ने माना देश का सामर्थ्य: पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक व्यापक रूप से स्वीकार्य और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश, मजबूत सरकार, जीवंत लोकतंत्र, सशक्त न्यायपालिका और सभी का मार्गदर्शन करने वाला संविधान है। दुनिया ने भारत की इन ताकतों को पहचानना शुरू कर दिया है।दीर्घकालिक योजनाओं और तैयारी का मिला परिणाम: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने देखा है कि पिछले 10 से 12 वर्षों में बनाई गई दूरदर्शी योजनाएं अब परिणाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े वैश्विक संकटों के बावजूद भारत ने 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र को अपनाते हुए समय रहते आवश्यक तैयारियां कीं और रणनीतिक कदम उठाए, जिसके कारण देश इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सका।पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी फैलाई गईं अफवाहें: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की गईं। अफवाहें फैलाई गईं कि पेट्रोल, डीजल और गैस की भारी कमी हो जाएगी तथा किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भारतीय जनता को डराने और चिंता में डालने में ही आनंद महसूस किया।देश में डर और आशंका फैलाने की कोशिशें हुईं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने लगातार देश में भय और चिंता का माहौल बनाने की कोशिश की। कभी कहा गया कि कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगी, लोग महामारी से बच नहीं पाएंगे और व्यवस्थाएं पूरी तरह विफल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने हर संकट के समय नकारात्मकता फैलाने का प्रयास किया।कोविड से युद्ध तक, दुनिया ने कई बड़े संकट झेले: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते एक दशक में भारत समेत पूरी दुनिया ने अनेक संकटों का सामना किया है। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को चिंता और अनिश्चितता में डाल दिया तथा कई देशों की व्यवस्थाएं चरम दबाव में आ गईं। उन्होंने कहा कि महामारी से उबरने के बाद यूक्रेन और पश्चिम एशिया के युद्धों ने वैश्विक स्तर पर तनाव और अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया।संकटों के बीच भी विकसित भारत के लक्ष्य पर बढ़ता रहा देश: पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों से भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक पड़ाव सफलतापूर्वक हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कई अप्रत्याशित चुनौतियां और प्रतिकूल परिस्थितियां सामने आईं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की गई थी।पीएम मोदी ने सप्तधारा की पहली शक्ति मैन्युफैक्चरिंग क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों से 'शक्ति की सप्तधारा' को अपनाने का आह्वान करता हूं। जब मैं सप्तधारा की बात करता हूं, तो इसकी पहली शक्ति हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है। हमें एक संपूर्ण वैल्यू चेन का निर्माण करना होगा। डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक, भारत को दुनिया के लिए एक भरोसेमंद वैश्विक सप्लाई चेन साझेदार के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए हमें लागत, गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता के वैश्विक मानकों तक पहुंचना होगा।"पीएम मोदी ने शक्ति की सप्त धारा का जिक्र किया
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शक्ति की सप्त धारा' का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में देश सात प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है। इनमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, तकनीक, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सातों क्षेत्र भारत के विकास को नई गति देने और देश को आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।संसाधनों का वेपनाइजेशन हो रहा है: PM मोदी
संसाधनों का वेपनाइजेशन हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, फर्टिलाइजर, दवाइयां और टेक्नोलॉजी की चिप्स—इतना ही नहीं, भूभाग को भी वेपनाइज किया जा रहा है। और ऐसे समय में, अगर हम पिछले 10 वर्षों में आत्मनिर्भरता के मंत्र को लेकर सही दिशा में आगे नहीं बढ़े होते, तो हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि ऐसी चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला कैसे करते। हमारी तैयारियां लगातार मजबूत होती जा रही हैं। दूसरी तरफ आज भारत का प्रोफाइल भी पूरी तरह बदल रहा है। आज भारत दुनिया के लिए एक स्वीकृत और सम्माननीय देश के रूप में उभर रहा है। भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश है, स्थिर सरकार है और एक जीवंत लोकतंत्र है।12 साल में 70 से 700 शहरों तक पहुंची पाइप्ड गैस सेवा: PM मोदी
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "12 साल पहले पाइप्ड गैस लाइन की सुविधा केवल 70 शहरों में उपलब्ध थी। पिछले 12 वर्षों में यह संख्या बढ़कर 700 शहरों तक पहुंच गई है। आज देश में 1.75 करोड़ घर पाइप्ड गैस लाइनों से जुड़े हुए हैं।"किसानों को राहत, सरकार उठा रही फर्टिलाइजर सब्सिडी का बोझ: पीएम मोदी
लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार किसानों पर महंगे उर्वरकों का बोझ नहीं पड़ने दे रही है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3,000 रुपये का मिलने वाला यूरिया किसानों को 300 रुपये में और लगभग 5,000 रुपये कीमत वाला डीएपी 1,350 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया का रुख बदल चुका है और अधिकांश देश अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में कुछ शक्तियां संसाधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं, ऐसे समय में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।Independence Day 2026: बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार
रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन पर बोले प्रधानमंत्री
PM मोदी ने कहा कि आपको जानकर के हैरानी होंगी। यह जो हमारी रेलवे है, उसका इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हमारे देश में 1925 में शुरू हुआ था। लेकिन 90 साल में 1925 से लेकर के 90 साल में सिर्फ 30% रेल का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था। यानी 90 साल में 30%। हमारी रफ्तार देखिए। लक्ष्य को पाने के लिए हमारी दौड़ देख लीजिए। हमने इन दस एक दशक के अंदर शत प्रतिशत काम पूरा कर दिया।स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित भारत बनाया जाएगा: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ने एक बड़ा सपना और दृढ़ संकल्प लिया है कि स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित भारत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री के अनुसार, जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेता है, तो यह उसके साहस, आत्मविश्वास और क्षमता का परिचायक बनता है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प के साथ विश्व की भारत को देखने की दृष्टि भी बदलने के लिए मजबूर हो जाती है।Independence Day 2026: लाल किले से बोल रहे प्रधानमंत्री
12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन चार गुना हुआ: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब चार गुना हो गया है। खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब पांच गुना हुआ है और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब सात गुना बढ़ा। मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा। इतना ही नहीं आधुनिक युग को देखकर के भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी हमने अपना परचम लहराया। इंटरनेट यूजर इंटरनेट कंज्यूमर करीब-करीब चार गुना बढ़े। पेटेंट ग्रांट होने की संख्या चार गुना बढ़ी। डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़ी।Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से संबोधन दे रहे प्रधानमंत्री
लाल किले से झंडारोहण के बाद भाषण दे रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े सपने, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं। हमारी सोच की क्षितिज को विस्तृत करते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए। जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाइयों से आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर करके आता है। और मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए। क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्प ऊंचे होते हैं, तो हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है, हमारे प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है, और तब जाकर के हम सपनों को साकार कर सकते हैं।Independence Day 2026: प्रधानमंत्री मोदी को दिया जा रहा गार्ड ऑफ ऑनर
Independence Day 2026: लाल किला परिसर में प्रधानमंत्री मोदी
Independence Day 2026: लाल किला पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
Independence Day 2026: प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे
आजादी के 80वें दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री राजघाट पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी।Independence Day 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Independence Day 2026: लाल चौक पर दिखा खास नजारा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत अमेरिका-भारत संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक सशक्त हैं। रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, AI, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों तथा व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है।"Independence Day 2026: लाल किले पर समारोह की तैयारियां पूरी
Independence Day 2026: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में ‘युवा शक्ति’ की भूमिका होगी रेखांकित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष महत्व रखता है। साथ ही, ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर भारत की यात्रा में ‘युवा शक्ति’ की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा।Independence Day 2026: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Independence Day 2026: पहली बार होगा वंदे मातरम
ध्वज फहराने के समय सेना का बैंड ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाएगा। लाल किले पर मौजूद सभी लोग सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा।13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
आज पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता करेंगी। ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।Independence Day 2026: प्रधानमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Independence Day 2026: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह का भव्य आयोजन
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां हो चुकी हैं। समारोह की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन होगा।इंद्रनील सेन की कंपनी ने ममता बनर्जी के खातों में 30 लाख रुपये किए ट्रांसफर, ED का चौंका देने वाला खुलासा
शिवाजी पार्क में प्रदर्शन से पहले ही एक्शन, तख्तियां लहराते ही हिरासत में लिए गए CJP चीफ अभिजीत दीपके, थोड़ी देर में रिहा
'TMC का कांग्रेस में विलय कर दें...' अधीर रंजन का ममता को सीधा ऑफर, बोले- बंगाल में आपके नेतृत्व में काम करेंगे
One Nation One Election पर बड़ा ट्विस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJI-जजों से ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही
करीब एक दशक बाद कांग्रेस में लौट सकते हैं 'बापू', वापसी को लेकर बातचीत तेज, गुजरात में सियासी सरगर्मी
© 2026 Times Horizon Private Limited
