झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 14 IED और 50 KG से ज्यादा विस्फोटक सामग्री जब्त

Anti Naxal Operations: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली ठिकाने का पता लगाया और वहां से 14 संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) और 50 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

Anti Naxal Operations: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली ठिकाने का पता लगाया और वहां से 14 संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) और 50 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

IED

नक्सली ठिकाने से 14 आईईडी बरामद (फोटो साभार: @ChaibasaPolice)

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बकौल पुलिस, जवान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लाए गए विस्फोटकों की तलाश में चितपिल गांव के पास नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।

End of Feed