तेज रफ्तार का कहर! असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास बस-ट्रक की टक्कर, 23 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह बस की तेज रफ्तार सामने आई है। काजीरंगा नेशनल पार्क क्षेत्र के पास वाहनों की गति को लेकर सख्त नियम और प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन मिनी बस चालक ने इन नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ी बेहद तेज गति से चलाई।

Bus-Truck Collision in Kaziranga: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-715 पर एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना काजीरंगा के कोहोरा रेंज स्थित हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजान इलाके में हुई। तेज रफ्तार से आ रही यात्री मिनी बस सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए।

Accident in Assam

असम में बस-ट्रक टक्कर में 12 की मौत

कुल 23 लोगों की मौत

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में सात लोगों की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, बस के मलबे से शवों को निकालने और इलाज के दौरान पांच अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है। बाद में डेका ने बताया कि हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया। पुलिस का कहना है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

End of Feed