Uttarakhand Avalanche:उत्तराखंड में हिमस्खलन स्थल से 12 और शव मिले, डेथ टोल 16 हुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:20 PM IST

Uttarakhand avalanche death toll:उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डंडा शिखर पर हिमस्खलन में 10 ट्रेनी पर्यवेक्षकों की मौत की खबर सामने आई थी वहीं गुरूवार को 12 और शव मिले हैं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16 हो गई।

Uttarakhand avalanche death toll update: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के पर्वतारोहियों के एक दल के उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसने के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को 12 और शव बरामद किए गए। संस्थान की तरफ से यह जानकारी दी गई, माना जा रहा है कि 15 पर्वतारोही अब भी लापता हैं। पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे।

Uttarakhand Avalanche Death Toll Update

उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डंडा शिखर पर हिमस्खलन की घटना में हिमस्खलन स्थल से 12 और शव मिले हैं

एनआईएम के मुताबिक, 12 और शव मिलने के साथ ही अब तक बरामद किए जा चुके शवों की संख्या 16 हो गई है, जिनमें से अधिकतर प्रशिक्षु थे।गौर हो कि दो दिन पूर्व उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डंडा शिखर पर हिमस्खलन में 10 ट्रेनी पर्यवेक्षकों की मौत की खबर सामने आई थी,नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों का एक समूह मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डंडा शिखर पर हिमस्खलन में फंस गया था 19 लोग अभी भी लापता बताए गए थे,जिन्हें स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी एवं सेना की टीमें लापता लोगों का तलाश कर रही हैं।

End of Feed