गुजरात-पाकिस्तान सीमा के 20 गांवों में दो रात रुकेंगे 10 वरिष्ठ IPS अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का करेंगे जायजा

इस विशेष अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और दूरदराज के गांवों तक सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का आकलन करना है। अधिकारियों को सीमा पर गश्त, सुरक्षा ढांचे और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे रात के समय समीक्षा बैठकें भी करेंगे।

गुजरात पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 20 गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी समीक्षा के लिए विशेष अभियान तैयार किया है। इसके तहत 10 वरिष्ठ IPS अधिकारी 26 और 27 नवंबर 2026 को कच्छ, वाव-थराद और पाटन जिलों के सीमावर्ती गांवों का दौरा करेंगे। अधिकारी स्थानीय ग्रामीणों के घरों में रात बिताएंगे और गांवों के लोगों के साथ-साथ वहां तैनात पुलिसकर्मियों से भी सीधे बातचीत करेंगे।

International Border

भारत पाकिस्तान सीमा

End of Feed