12 राशियों में चतुर्थ राशि कर्क राशि आती है। इस राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। इस राशि के जातक समाजसेवी व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी भी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। मेष,सिंह,वृश्चिक,धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है मोती। हालांकि पुखराज भी कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहता है। कर्क राशि का वर्ष 2025 का राशिफल इस प्रकार है।